{"_id":"5f049f889688d50d4c7bd1f5","slug":"thieves-robbed-jewelry-shop-wearing-ppe-kit-in-satara-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : चोरों ने पीपीई किट पहन दिया वारदात को अंजाम, ज्वेलरी शॉप से उड़ाए तीन लाख के जेवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : चोरों ने पीपीई किट पहन दिया वारदात को अंजाम, ज्वेलरी शॉप से उड़ाए तीन लाख के जेवर
Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
महाराष्ट्र के सतारा में चोरों ने चोरी करने का नया तरीका अपना लिया है। यहां तीन चोरों ने पीपीई किट पहनकर एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और करीब तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। शनिवार शाम की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर मास्क, टोपी, प्लास्टिक जैकेट और दस्ताने पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद चोरों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सतारा पुलिस ने बताया कि पांच तारीख को रात करीब दो बजे तीन चोर हीरालाल कांतिलाल सर्राफ की दुकान में दीवार तोड़कर घुसे। पुलिस ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं लेकिन मास्क और पीपीई किट के चलते उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन