{"_id":"5beb65debdec2269807e0d33","slug":"these-special-news-stories-will-be-covered-today-update-can-be-seen-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी, आज करेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति पेंस से मुलाकात
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर सिंगापुर पहुंच चुके हैं। यहां वह आसियान सम्मिट में भाग लेंगे। इसके अलावा पीएम क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी के नेताओं की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बिन्नी बंसल के इस्तीफे के बाद अब कल्याण कृष्णमूर्ति संभालेंगे फ्लिपकार्ट के सीईओ का पद
फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ बिन्नी बंसल (37) के इस्तीफा के बाद अब कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी के सीईओ का पद संभालेंगे। अमेरिकी रिटेल कंपनी और फ्लिपकार्ट की नई पैतृक कंपनी वॉलमार्ट ने कहा कि अब इसमें मिंत्रा और जबॉन्ग को भी शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
सबरीमाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने के लिए दायर होगी याचिका
सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश दिए जाने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए सहमत हो गया है। इस मामलों में दायर सभी 49 याचिकाओं की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच अब 22 जनवरी को खुली अदालत में करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
आज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, बेहतरीन उत्पादों के साथ पहुंचे 20 देश
राजधानी के प्रगति मैदान में आज से 38वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज होगा। मेले में इस बार 20 देशों के बेहतरीन उत्पाद देखने को मिलेंगे। साथ ही दर्शक भारत के अगल-अलग राज्यों के उत्पाद भी खरीद सकेंगे। इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ‘रूरल इंटरप्राइजेज एन इंडिया’ यानि ‘भारत में ग्रामीण उद्यम’ रखी गई है।
पढ़ें पूरी खबर
राफेल सौदा मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा अहम सुनवाई
केंद्र ने वायु सेना के लिए 36 राफेल लडाकू विमान सौदे की कीमत का जो ब्योरा सील बंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय को सौंपा हैं, न्यायालय बुधवार को उसकी जांच करेगा। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल एवं न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ इस मामले में अहम सुनवाई करेगी जिसमें याचिकाकर्ता भी दलीलें देंगे।
पढ़ें पूरी खबर