फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These fugitive accused living in safe haven after scamming crores in India there are many obstacles to bring them back to the country

भगोड़े: घोटाला भारत में, अय्याशी विदेश में और कानून वो उलझा रहता है वापस लाने के दांव-पेंच में

Fri, 04 Jun 2021 10:35 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 04 Jun 2021 10:35 AM IST
सार

भारत में बड़े पैमाने पर घोटले कर विदेशों में भागे अपराधी वहां की प्रत्यर्पण कानूनों की जटिलताओं का फायदा उठाते हैं। निवेश के लालच में कई देश इन भगोड़ों के लिए सेफ हैवेन की तरह बने हुए हैं।

विज्ञापन
These fugitive accused living in safe haven after scamming crores in India there are many obstacles to bring them back to the country
भारत में आर्थिक अपराध कर विदेश भागे आरोपी मेहुल चोकसी व विजय माल्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अलग-अलग तरीकों से करोड़ों रुपयों का घोटाला करके विदेश में शरण लेने वाले कई ऐसे अपराधी हैं, जो प्रत्यर्पण कानूनों की जटिलताओं का फायदा उठाकर चैन की जिंदगी जी रहे हैं। इन अपराधियों के हौसले कुछ देशों के उदार कानून के चलते बुलंद हैं, जो अपने देश में भारी-भरकम निवेश करने वालों को पनाह दे देते हैं। भारत की कानून व्यवस्था को हाशिए पर रखकर विदेश भागने वाले अपराधियों की एक बड़ी सूची है। 

विज्ञापन


मेहुल चोकसी- मेहुल चोकसी पर पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपयों के घोटाले का आरोप है। साल 2018 में पीएनबी ने मेहुल चोकसी पर करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। बैंक ने आरोप लगाया कि चोकसी ने बैंक गारंटी या लेटर ऑफ अंडरटेकिंग का गलत इस्तेमाल किया है।  ईडी ने भी चोकसी के खिलाफ एक केस दर्ज किया है। इसके पहले की मेहुल को पकड़ा जाता वह विदेश फरार हो गया था।  भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई की शाम को एंटीगुआ स्थित अपने घर से गायब हो गया था। उसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, उसके पहचान के एक शख्स ने दावा किया था कि वो क्यूबा भाग गया है। मेहुल चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है और वो पानी के रास्ते भागने की फिराक में था, लेकिन जैसे ही वो डोमिनिका पहुंचा, उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


नीरव मोदी- मशहूर हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पीएनबी ने 28,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हुआ है। उसे अगस्त 2018 से इंटरपोल और भारत सरकार द्वारा आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और अनुबंध के उल्लंघन के मामले में दोषी पाया गया। वह इस समय ब्रिटेन की जेल में कैद है। भारत की प्रत्यर्पण संधि ब्रिटेन के साथ है, लेकिन फिर भी मोदी को वापस देश लाने की राह में कई अड़ंगे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय माल्या- किंगफिशर एयरलाइंस का मालिक विजय माल्या को 13 जून 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 9000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट का दोषी पाया गया। वह भारतीय बैंकों से उधार लेकर विदेश फरार हो गया। उसे भारत में भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। 17 भारतीय बैंक उससे अपना पैसा वापस लेने के लिए ब्रिटेन के अदालत में केस लड़ रहे हैं। उसके भारत प्रत्र्यापण को लेकर बात चल रही है।


ललित मोदी- पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस चल रहा है। ललित मोदी पर आईपीएल के प्रसारण अधिकार मॉरिशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को देने के बदले 125 करोड़ रुपये कमीशन लेने का आरोप है। कंपनी को प्रसारण का अधिकार 425 करोड़ रुपये में दिया गया था। ईडी ने यह मामला 2010 में दर्ज किया था। मोदी पर दो नई टीमों की नीलामी के लिए गलत तरीके अपनाने का भी आरोप है। उसी साल मोदी को आईपीएल कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया गया जिसके बाद से वह ब्रिटेन भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed