फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These four celebrities, including RSS ideologue Rakesh Sinha, nominated for the Rajya Sabha

आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा सहित ये चार हस्तियां राज्यसभा के लिए मनोनीत

Sun, 15 Jul 2018 07:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
These four celebrities, including RSS ideologue Rakesh Sinha, nominated for the Rajya Sabha
Nominated for Rajya Sabha
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचारक राकेश सिन्हा सहित चार हस्तियां राज्यसभा के लिए मनोनीत की गई हैं। इनमें सिन्हा सहित सोनल मान सिंह, रघुनाथ महापात्रा और राम शकल के नाम शामिल हैं। सोनल मान सिंह देश की विख्यात डांसर हैं। वहीं रघुनाथ महापात्रा विख्यात मूर्तिकार हैं जबकि राम शकल पूर्व सांसद और दलित नेता के रूप में जाने जाते हैं। इन सभी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। इन सभी नामों को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


इस बार खास बात यह है कि फिल्म या खेल जगत से किसी भी हस्ती को राज्यसभा के लिए मनोनीत नहीं किया है। यह चारों ही हस्तियां अलग अलग राज्यों से हैं और अपने-अपने क्षेत्र में काफी मशहूर हैं। 2019 के चुनावों को लेकर भी यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर से एक बार फिर दलित चेहरे को लाकर भाजपा ने दलित कार्ड खेलने की कोशिश की है। लेकिन इनमें सबसे बड़ा नाम राकेश सिन्हा का है जो संघ के विचारक हैं। वह टीवी पर भाजपा का पक्ष रखते हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असोसिएट प्रोफेसर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सिन्हा

These four celebrities, including RSS ideologue Rakesh Sinha, nominated for the Rajya Sabha
Rakesh Sinha
राकेश सिन्हा बिहार राज्य से हैं लेकिन काफी समय से दिल्ली में ही रहते हैं। उन्होंने कोटा विश्वविद्यालय से पीएचडी औप दिल्ली विश्वविद्यालय से एमफिल किया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में असोसिएट प्रोफेसर भी हैं। यह दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन (IPF) के संस्थापक और मानद निदेशक हैं। इस समय इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के बोर्ड मेंबर हैं। वह पहले हिंदी सलाहकार समिति और फिल्म सर्टिफिकेशन अपीलेट ट्राइब्यूनल के सदस्य भी रहे हैं। 

राम शकल

These four celebrities, including RSS ideologue Rakesh Sinha, nominated for the Rajya Sabha
Ram shakal
राम शकल एक समाज सेवी के रूप में जाने जाते हैं। वह उत्तर प्रदेश से हैं। वह रॉबर्ट्सगंज (यूपी) से तीन बार सांसद भी रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमए किया है। इन्होंने दलित समुदाय के उत्थान के लिए काफी काम किया है। इनकी छवि किसानों, श्रमिकों और प्रवासियों के हितों की बात करने वाले किसान नेता की है। वह श्रमिक और कल्याण, ऊर्जा, कृषि, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस से संबंधित संसद की समितियों के सदस्य भी रहे हैं। 

रघुनाथ महापात्रा

These four celebrities, including RSS ideologue Rakesh Sinha, nominated for the Rajya Sabha
raghunath mahapatra
रघुनाथ महापात्रा पत्थर की नक्काशी के लिये जाने जाते हैं। उन्होंने इसके लिए हजारों छात्रो को भी प्रशिक्षित किया है। उन्होंने मूर्ति कला और प्राचीन स्मारकों के संरक्षण में योगदान दिया है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम भी महापात्रा ने ही किया है। संसद के केंद्रीय हॉल में भूरे पत्थर से बनी नक्काशीदार सूर्य देवता की 6 फीट ऊंची मर्ति भी महापात्रा ने ही बनाई है। वह 1959 से इस कार्य को कर रहे हैं। 

सोनल मानसिंह

These four celebrities, including RSS ideologue Rakesh Sinha, nominated for the Rajya Sabha
sonal mansingh
सोनल मान सिंह देश की विख्यात डांसर हैं। वह छह दशकों से भरतनाट्यम और ओडिसी का प्रदर्शन कर रही हैं। वह देश की जानी मानी कोरियोग्राफर, शिक्षक, वक्ता और समाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने 1977 में दिल्ली में सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डान्स की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed