{"_id":"678a293caeb178f267035b1f","slug":"there-was-no-threat-to-saif-he-did-not-ask-for-security-minister-of-state-for-home-denies-underworld-angle-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- सैफ को खतरा नहीं था, सुरक्षा भी नहीं मांगी; अंडरवर्ल्ड एंगल से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Saif Ali Khan: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- सैफ को खतरा नहीं था, सुरक्षा भी नहीं मांगी; अंडरवर्ल्ड एंगल से इनकार
Fri, 17 Jan 2025 03:26 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 17 Jan 2025 03:26 PM IST
सार
सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था। उन पर हमलावर ने छह बार चाकू से वार किया। महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्य मंत्री ने योगेश कदम ने कहा कि सैफ अली खान को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कभी सुरक्षा की मांग भी नहीं की। उन्होंने कहा कि हमले में किसी अंडरवर्ल्ड के गैंग का हाथ नहीं है।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : ANI
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्य मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री योगेश कदम ने कहा कि सैफ अली खान को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कभी सुरक्षा की मांग भी नहीं की। उन्होंने कहा कि हमले में किसी अंडरवर्ल्ड के गैंग का हाथ नहीं है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम ने कहा कि सैफ अली खान पर हुए हमले का मकसद सिर्फ चोरी ही था। इसका कोई अन्य पहलू नहीं है। मुंबई पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी में अपार्टमेंट की सीढ़ियों से उतरते वक्त नजर आए संदिग्ध से उसके चेहरे का मिलान हुआ है। हिरासत में लिए गए युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हमले में किसी गैंग की संलिप्तता पर मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कोई अन्य पहलू नजर नहीं आया है। इसलिए घटना के पीछे का मकसद सिर्फ चोरी ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मुंबई देश का सबसे सुरक्षित शहर: बावनकुले
सैफ पर हमले के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सैफ पर हमले के बाद राज्य सरकार और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मुंबई देश का सबसे सुरक्षित शहर है। नागपुर में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बावनकुले ने कहा कि सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि हमने देखा कि तत्कालीन सरकार ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटीलिया आवास के पास हुई घटना पर कैसे प्रतिक्रिया दी थी। हम इन घटनाओं की तुलना नहीं करना चाहते हैं। लेकिन मुंबई एक सुरक्षित जगह और देश का सबसे सुरक्षित शहर है। मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस सतर्क हैं और यह महत्वपूर्ण है कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो वे कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। हमारे गृह मंत्री उचित कार्रवाई कर रहे हैं।
बावनकुले ने कहा कि जिलों में संरक्षक मंत्रियों को नियुक्त करने का निर्णय दो से तीन दिनों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना की किश्तें 26 जनवरी से पहले वितरित की जाएंगी।
छह बार चाकू से किया गया वार
सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था। उन पर हमलावर ने छह बार चाकू से वार किया। एक्टर की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनका सफल ऑपरेशन हो चुका है। अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सैफ खतरे से बाहर हैं। उनको नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।