फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is no danger from the patient who has been cured of Corona virus- Lav Aggarwal, Joint Secretary, Ministry of Health

कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीज से कोई खतरा नहीं- लव अग्रवाल

Mon, 27 Apr 2020 06:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 27 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
There is no danger from the patient who has been cured of Corona virus- Lav Aggarwal, Joint Secretary, Ministry of Health
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ हमें किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि हमारी वजह से किसी भी तरह का दहशत न फैले। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार के लिए किसी भी समुदाय या क्षेत्र को इसका जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

विज्ञापन


कोरोना योद्धाओं पर हो रहे हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों के साथ पुलिस को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वे आपकी मदद करने के लिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों से किसी भी तरह का संक्रमण नहीं फैल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ये मरीज तो वह लोग हैं जो प्लाज्मा थेरेपी के स्त्रोत के रूप में इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने कोरोना वायरस पर सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कई जानकारियांं दींं, जिसमें बताया गया कि,

  • पिछले 24 घंटे में 1396 नए मामले सामने आए हैं।
  • देश में अब तक कुल 6185 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • सोमवार तक अभी तक 27892 संक्रमण के मामले देश में सामने आ चुके हैं।
  • 872 लोगों की जान जा चुकी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अच्छी बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की दर देश में बढ़ती जा रही है। इस दौरान कोरोना वायरस महामारी  पर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि 

  • 85 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई मामला नहीं आया है।
  • 22.17 प्रतिशत मरीज ठीक हुए। हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है। 
  • 16 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई केस नहीं आया है। इस सूची में तीन नए जिलों के नाम जुड़े हैं।
  • इनमें महाराष्ट्र का गोंडिया, कर्नाटक का देवनगिरी और बिहार का लखीसराय शामिल है।
  • पीलीभीत और पंजाब के एक जिले में फिर से नए केस आए हैं।  
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed