फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast today update temperature cold wave imd alert winter will remain rain

Weather Today : देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, ठंड की भी पड़ेगी मार, जानें अपने राज्य का हाल

Wed, 02 Feb 2022 07:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Feb 2022 07:51 AM IST
सार

पंजाब-हरियाणा व यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं कुछ राज्यों में कोहरा कहर बरपा सकता है। 
 

विज्ञापन
weather forecast today update temperature cold wave imd alert winter will remain rain
Weather Today Update:प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कुछ राज्यों में अगले 48 घंटे में मौसम फिर बिगड़ सकता है। कुछ हिस्सों में बारिश होगी तो कहीं ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि दो फरवरी से फिर शीतकालीन बारिश का दौर शुरू होगा। यह 4-5 फरवरी तक जारी रह सकता है।  
विज्ञापन

पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में दो और तीन फरवरी को और उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा व यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश भी हो सकती है। यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा व उत्तरी यूपी में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Koo App

मौसम अपडेट | 02.02.2022 आज सुबह 05:30 बजे की स्थिति में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारों, उत्तराखंड, त्रिपुरा और ओडिशा के तटीय भागों के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया।

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 2 Feb 2022



कश्मीर में पड़ सकती है बर्फ
कश्मीर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा है। बुधवार से अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछली रात की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

इधर चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में भी अगले तीन दिनों को दौरान न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो तीन डिग्री बढ़ सकता है। 

इससे पहले सोमवार को मौसम विभाग ने मासिक अनुमान में कहा था कि फरवरी माह में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed