फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   THE UNION Home Ministry has issued Use Aadhaar for prison inmates,visitors

जेल में बनेंगे कैदियों के आधार कार्ड, मिलने वालों के लिए भी जरूरी

Tue, 28 Mar 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 28 Mar 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
THE UNION Home Ministry has issued Use Aadhaar for prison inmates,visitors
jail - फोटो : amar ujala

लगभग चार लाख कैदियों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए गृह मंत्रालय ने देश भर के जेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही जेल अधिकारियों को जेलों में आने वाले आगंतुकों की पहचान के लिए आधार का उपयोग करने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार ने हाल ही में राज्य सरकारों और जेलों के महानिदेशक को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है, पूरे देश में 109 करोड़ आधार नंबर जारी किए गए हैं, जो लगभग 99 प्रतिशत वयस्क जनसंख्या को कवर करता है। ऐसे में ये महसूस किया गया है कि जेल कैदियों को भी आधार कार्ड होना चाहिए।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि " जैसे-इंटरव्यू, पैरोल मुफ्त कानूनी सहायता, जेल में लौटने, परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा सहित कई सुविधाओं के लिए कैदियों को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 1,401 जेलों में 4.19 लाख कैदियों के लिए घर की तरह है।
विज्ञापन


वहीं गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जेल विभागों से कैदियों से मिलने वालों के लिए आधार कार्ड का उपयोग में लाने की सलाह दी है। साथ ही ये भी कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही ऐसी सुविधा का लाभ लें। चूंकि जेल राज्य विषय होता है, ऐसे में UT के राय से संबंधित राज्यों द्वारा उचित तंत्र तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed