{"_id":"5e566dec8ebc3ef3e945e8cf","slug":"the-time-has-come-to-bring-a-uniform-civil-code-karnataka-minister-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री
Wed, 26 Feb 2020 07:01 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सीटी रवि (फाइल फोटो)
कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि ने बुधवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने समय आ गया है क्योंकि अब हर वर्ग से समानता की मांग की जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों और नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध करने वालों को निशाना बनाते हुए कहा कि इससे पहले जो लोग असामनता के इच्छुक थे, अब वे समानता चाहते हैं। यूसीसी लाने का यही सही समय है।
विज्ञापन
रवि ने कहा कि जब हर कोई समानता के बारे में बात कर रहा है तो फिर भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर मैं क्यों न कहूं कि समान नागरिक संहिता लाने का सही समय आ गया है और यूसीसी लाने का इससे बेहतर समय नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब कुछ स्वीकार्यता आ रही है क्योंकि उन दिनों जो विरोध कर रहे थे अब वे समानता की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग यह समझते थे भी ‘भारत माता की जय’ के नारे पर सिर्फ भाजपा का अधिकार है वे अब ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ का नारा लगा रहे हैं।
विज्ञापन