फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The three day conference of commanders of the three branches of the Indian Army concludes in Shillong

Eastern Commanders Conference: भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के कमांडर्स के तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 19 May 2022 07:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 May 2022 07:04 PM IST
सार

शिलांग में गुरुवार को भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के पूर्वी कमांडर्स-इन-चीफ के तीन दिवसीय सुरक्षा समीक्षा सम्मेलन का समापन हुआ। पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय पर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
The three day conference of commanders of the three branches of the Indian Army concludes in Shillong
भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के कमांडर्स के तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन - फोटो : PTI

विस्तार

शिलांग में पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल डीके पटनायक ने भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के पूर्वी कमांडर्स-इन-चीफ के तीन दिवसीय सुरक्षा समीक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता की। गुरुवार को पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय पर आयोजित सम्मेलन का समापन हुआ।

विज्ञापन


एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान देश के पूर्वी भाग में अभियान संबंधी मुद्दों और सेना की विभिन्न शाखाओं की बीच परस्पर तालमेल के तरीकों पर समीक्षा की गई। बैठक में वायु सेना, नौसेना और थल सेना के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी नौसेना कमान वाइस एडमिरल बी दासगुप्ता और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी कमान लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि बैठक में कमांडरों ने एक दूसरे की ताकत और अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए अभियान की विशिष्टता के बारे में चर्चा की। वहीं सेना की तीनों शाखाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed