गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी
इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने राज्य के प्रस्ताव पर आगे चर्चा नहीं करने का फैसला किया है।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की झांकी का प्रस्ताव विशेषज्ञ समिति के पास दो बार गया। दूसरी बैठक में विस्तृत चर्चा करने के बाद इसे खारिज कर दिया गया। विशेषज्ञ समिति ने इस प्रस्ताव को दूसरी बैठक से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।
For Republic Day Parade 2020, 56 tableaux proposals (32 from States/UTs&24 from Ministries/Departments) were received. Out of these,22 proposals,comprising of 16 States/UTs&6 Ministries/Depts, have been shortlisted for participation in the parade after a series of five meetings. https://t.co/v5zafowhtP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 1, 2020
साल 2020 की गणतंत्र दिवस परेड में कुल 56 झांकियों के प्रस्ताव आए थे। इनमें 32 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रालयों या विभाग से थे। इनमें से 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 22 प्रस्तावों और मंत्रालयों व विभागों की छह झांकियों को परेड के लिए शॉर्टलिस्ट गया गया है। इसे लेकर विशेषज्ञ समिति ने पांच दौर की बैठक ली।