फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the Supreme Court hearing on uttarakhand crisis

उत्तराखंड के लिए आज का दिन खास, सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

Wed, 27 Apr 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
the Supreme Court hearing on uttarakhand crisis

उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक घमासान को लेकर बुधवार का दिन बेहद अहम है। बुधवार को उत्तराखंड मसले पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने गत 22 अप्रैल को नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा राष्ट्रपति शासन खत्म करने के फैसले पर 27 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह के पीठ के समक्ष होने वाली इस सुनवाई में यह देखने वाली बात होगी कि यह रोक आगे भी जारी रहेगी या नहीं। यह सुनवाई इस मामले में भी अहम है कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस पर गौर करेगा कि 29 अप्रैल को प्रस्तावित बहुमत परीक्षण होगा या नहीं?
विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्र सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल को यह देखते हुए कि नैनीताल हाईकोर्ट केफैसले की प्रति पक्षकारों को नहीं प्राप्त हुई है, इसलिए हाईकोर्ट के फैसले पर 27 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले की प्रति 26 अप्रैल तक पक्षकारों को मुहैया कराने के लिए कहा था। साथ ही आदेश की एक प्रति सुप्रीम कोर्ट को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह मामला गंभीर दिखता है। पीठ ने इस मामले को संविधान पीठ भेजने की ओर भी इशारा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed