फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the Statue of Periyar painted with Saffron in tamilnadu

तमिलनाडु: पेरियार की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगा, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 28 Sep 2020 03:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
the Statue of Periyar painted with Saffron in tamilnadu
पेरियार की प्रतिमा पर लगा भगवा रंग - फोटो : Twitter : @OfficeOfOPS

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में समाज सुधारक ईवी रामासामी पेरियार की प्रतिमा पर रविवार को  कुछ शरारती तत्वों ने भगवा रंग डाल दिया। प्रतिमा के पास से चप्पलें भी मिली हैं। घटना इनाम्कुलाथुर के समठुवापुरम कॉलोनी की है। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। उधर पुलिस ने प्रतिमा को साफ कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डिंडीगुल हाईवे को जाम कर दिया और नारेबाजी की। पुलिस के आश्वासन के बाद हाईवे को खुलवाया जा सका। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



डीएमके नेता एम के स्टालिन ने कहा कि समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। पेरियार सिर्फ द्रविड़ आंदोलन के नेता नहीं थे बल्कि वह पूरे तमिलनाडु के नेता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed