फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Special Task Force of Assam recovered & seized opium in Kamrup

Drugs Seized: असम में 6.7 करोड़ की ड्रग्स जब्त, छह गिरफ्तार; गुजरात में भी पकड़ी गई 4.2 करोड़ ड्रग्स बरामद

Wed, 08 Nov 2023 10:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 08 Nov 2023 10:04 PM IST
सार

असम के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक वाहन से 6 करोड़ रुपये मूल्य की 36 किलोग्राम अफीम बरामद की। इस मामले में उन्होंने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
The Special Task Force of Assam recovered & seized opium in Kamrup
The Special Task Force of Assam - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के तीन जिलों से करीब 6.7 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं। इस दौरान एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त एसपी (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने बताया कि कामरूप जिले में विशेष कार्य बल की एक टीम ने अमीनगांव में मणिपुर से आ रहे एक वाहन को रोका और 36 किलोग्राम अफीम बरामद की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 36 पैकेटों में रखा गया यह मादक पदार्थ पंजाब जा रहे वाहन के गुप्त कक्षों में छिपाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त की गई अफीम की कीमत 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में एक गश्ती दल ने कार्बी आंगलोंग जिले के खटखाटी इलाके में एक वाहन से 32.2 ग्राम हेरोइन बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने 42.5 ग्राम हेरोइन भी जब्त की और गुवाहाटी के खानापारा इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गुजरात में बनासकांठा पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर 4.26 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवा मेथमफेटामाइन जब्त की है। बनासकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने कहा कि आरोपी महिला नवाकेगो पॉल दिल्ली में रहती थी और कथित तौर पर ड्रग्स की डिलीवरी करने के लिए मुंबई जा रही थी।


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जैसे ही बस को राजस्थान से जिले में प्रवेश करते ही अमीरगढ़ चेक-पोस्ट पर रोक दिया। उन्हें उसके पास से 4.26 किलोग्राम मेथमफेटामाइन मिली। उसने दिल्ली में किसी से ड्रग्स हासिल की थी। उन्होंने कहा कि उनके कनेक्शन के बारे में आगे की जांच जारी है। एसपी ने कहा कि पॉल 2021 में दो महीने के वीजा पर भारत आई थी और दिल्ली के दीपक विहार इलाके में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed