फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The sacred ashes of Lord Buddha returned to India after 127 years PM Modi expressed happiness

PM Modi: 127 साल बाद भारत लौटीं भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेष, PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए गर्व की बात

Wed, 30 Jul 2025 03:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अस्थियां 127 साल बाद भारत लौट आईं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। अस्थियां 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरहवा में मिली थीं, लेकिन ब्रिटिश काल में विदेश भेज दी गईं। इस साल एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में सामने आने पर भारत सरकार ने उन्हें वापस लाने में सफलता पाई।

विज्ञापन
The sacred ashes of Lord Buddha returned to India after 127 years PM Modi expressed happiness
भारत लौटीं भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अस्थियां 127 साल के बाद भारत वापस लोट आई है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दी। उन्होंने  कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। अपने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि हर भारतीय को गर्व होगा कि भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अस्थियां 127 साल बाद फिर भारत लौट आई हैं। ये अस्थियां भारत और भगवान बुद्ध के बीच गहरे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती हैं। यह हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jaishankar: 'मैं उनको कहना चाहता हूं, वो कान खोलकर सुन लें..', ट्रंप के दावों पर जयशंकर ने दिया जवाब
विज्ञापन


क्या हैं पिपरहवा अस्थियां?
बता दें कि पिपरहवा, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां 1898 में खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की अस्थियां प्राप्त हुई थीं। उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था और ये अस्थियां विदेश ले जाई गई थीं। प्रधानमंत्री ने बताया कि ये पवित्र अस्थियां इस साल की शुरुआत में एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में सामने आईं, तब भारत सरकार ने तत्काल प्रयास करते हुए उन्हें वापस भारत लाने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: 'अगर पीएम मोदी ट्रंप को झूठा कहें तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी', राहुल का आरोप; प्रियंका ने भी घेरा

पीएम मोदी ने सभी प्रयासकर्ताओं का आभार जताया
प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक विरासत को वापस लाने के लिए सभी संबंधित लोगों और संस्थाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का उदाहरण है, बल्कि यह भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति भारत की श्रद्धा को भी दर्शाता है। यह कदम उस समय और भी खास माना जा रहा है जब दुनियाभर में बौद्ध विरासत और भारत के ऐतिहासिक योगदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed