फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the real image of the village adopted by narendra modi

विजय सांपला ने बयां की पीएम के गोद लिए ‘आदर्श गांव’ की तस्वीर

Wed, 30 Mar 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जामुराद (वाराणसी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जामुराद (वाराणसी) Updated Wed, 30 Mar 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
the real image of the village adopted by narendra modi
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना हर बदलाव अधूरा है। कहा कि एक पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति को जागरूक बनाता है मगर जब एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को संस्कारवान और जागरूक बनाती है। यही वजह है हमारी सरकार ने ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया है। राज्यमंत्री सांपला मंगलवार को पीएम के गोद लिए गांव नागेपुर में थे।

विज्ञापन


नागेपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित भारत के विकास में महिलाओं की भागीदारी विषयक संगोष्ठी में सांपला ने कहा कि आने वाले दिनों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हमारी सरकार का राष्ट्रीय अभियान है। आने वाले दिनों में इस अभियान का असर दिखेगा।
विज्ञापन


सांपला ने इस मौके पर आदर्श गांव की तस्वीर बयां की और कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि आदर्श गांव के विकास के लिए बहुत पैसा आएगा। मगर ऐसा नहीं है। आदर्श गांव वही है जो अच्छे नागरिक बनाए। कहा कि विकास से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए सरकार से मदद का इंतजार न करें। निजी संसाधनों से गांव की सूरत बदलें और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दिव्य भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। कहा कि महिलाओं को उनके हुनर का वाजिब हक दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने ढेरों योजनाएं चला रखी हैं। घर-गृहस्थी का काम करने के साथ-साथ महिलाएं कौशल विकास योजना का लाभ उठाकर स्वावलंबी बन सकती हैं।

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बबिता त्यागी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. आजाद सिंह गौतम, प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, रामसकल पटेल, नीलरतन पटेल, संजय भारद्वाज, संजीव सिंह व प्रवीण सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन महिला सम्मेलन की संयोजक रेखा चौहान ने की। नागेपुर के प्रधान पारसनाथ राजभर व पूर्व प्रधान मुकेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नागेपुर पहुंचने पर सांपला का जोरदार स्वागत

the real image of the village adopted by narendra modi
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आदर्श गांव नागेपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान पारसनाथ राजभर की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्याम सुंदर मास्टर, प्रहलाद गुप्ता, रामसकल पटेल, सुरेंद्र यादव, महेंद्र आदि थे।

इससे पहले सांपला ने मेहदीगंज मोड़ स्थित भाजपा नेता प्रहलाद दास गुप्ता के आवास पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के बारे में चर्चा की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ और मंडल कमेटियों को मजबूत बनाने को कहा। मंत्री लगभग आधे घंटे तक यहां रहे और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभाओं की चुनावी दृष्टि से रिपोर्ट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed