{"_id":"575809074f1c1b56069c54b9","slug":"the-problem-now-is-to-get-rid-of-the-dirt-and-traffic-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ को गंदगी और ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाना है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलीगढ़ को गंदगी और ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाना है
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
kalicharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ अपनी गंदगी और ट्रैफिक जाम की वजह से बदहाल है। छोटी-छोटी कई ऐसी समस्याएं हैं जो वहां के लोगों की जिंदगी को दुरूह बनाती हैं। समस्याएं ऐसी हैं जिनके आगे कई बार प्रशासन बेबस दिखाता है। इन समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय स्तर के नेता ही कई बार आगे आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे नेताओं में वहां के स्थाोनीय नेता कालीचरण वार्ष्णेय का नाम सबसे ऊपर आता है। इन्होंने अपने स्तर पर कई ऐसे प्रयास किए जिनकी वजह से शहर की समस्याएं दूर हो रही हैं।
विज्ञापन
कालीचरण वार्ष्णेय अलीगढ़ शहर से अगामी विधान सभा चुनावों में बीजेपी के भावी प्रत्याक्षी होने जा रहे है। कालीचरण वर्ष्णेय बहुत जुझारु और कर्मठ नेता के रुप में पिछले कई वर्षो से समाज की सेवा करते रहे है। इन्होंने कई निर्धन परिवारों के बच्चों की शादी अपने खर्च पर कराई। इस कई परिवारों का भला हुआ।
विज्ञापन
समाज सेवा में पूरी तरह सक्रिय रहने वाले कालीचरण वार्ष्णेय अपने क्षेत्र की करीब 70 सामजिक संस्थाओं से जुड़े है। सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना रखने वाले बीजेपी नेता कालीचरण ने अपने क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने वालों में सबसे आगे रहे। इनके द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में समय-समय पर गंगा की सफाई के लिए कई अभियान चलाएं हैं।
इनका उद्देश्य शहर में हर समय फैली रहने वाली गंदगी को दूर करना और शहर के लोगों को एक कुशल और समुचित ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना है। उनकी ख्वाहिश अलीगढ़ को एक पर्यटक स्थएल के रुप में विकसित करने की भी है। वे सभी जाति और धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने को लेकर संकल्पित हैं।
कालीचरण वार्ष्णेय ने साल 2012 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य के रुप में अपने राजनैतिक सफ़र की शुरुआत की थी। पिछले काफी समय से वह भाजपा के साथ सक्रिय रुप से जुड़े हुए हैं।