फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor

ऐसे हुआ था सुनंदा और थरूर की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Mon, 14 May 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
दिल्ली पुलिस ने आखिरकार चार साल की लंबी जांच के बाद मान लिया कि सुनंदा पुष्कर की आत्महत्या में उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का हाथ था। पुलिस ने सोमवार को शशि थरूर के खिलाफ सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ना के आरोप में कोर्ट में आरोपपत्र दायर कर दिया। सुनंदा पुष्कर ने 17 जनवरी 2014 में होटल में आत्महत्या कर ली थी। पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह के समक्ष दायर आरोपपत्र में एकमात्र थरूर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपपत्र व उससे जुड़े करीब तीन हजार पृष्ठों को अदालत के समक्ष पेश किया है। अदालत ने आरोपपत्र पर सुनवाई 24 मई तय की है। पुलिस ने सुंनदा की मेडिकल रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट  व एक्सपर्ट की राय आधार पर आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरूर
17 जनवरी 2014 की रात को सुनंदा होटल लीला प्लेस के सुइट में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई थी। पुलिस ने एक जनवरी 2015 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया है। यानि फिलहाल थरूर को राहत ही माना जा रहा है। 22 अगस्त 2010 को थरूर व सुनंदा का विवाह हुआ था। तय कानून के तहत विवाह से सात वर्ष के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण धारा 498ए भी जोड़ी गई है यानि वैवाहिक जीवन मे प्रताडना (क्रूर बर्ताव करना) का आरोप लगाया गया है। थरुर लोकसभा में केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरूर
पुष्कर की मौत के बाद पुलिस ने सभी कमरों को सील कर दिया था और हालही में अदालत के निर्देश पर रूम को होलट प्रबंधन के हवाले किया गया है। अप्रैल माह जांच के लिए गठिति विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूरी तरह से पेशेवर और वैज्ञानिक जांच करने के बाद आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 173 के तहत रिपोर्ट तैयार की थी। 
विज्ञापन

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
बता दें कि शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के घर का रिनोवेशन चल रहा था इसलिए दंपती चानक्यपुरी स्थित लीला होटल में शिफ्ट हुए थे। 17 जनवरी 2014 की शाम शशि थरूर ने पाया उनकी बीवी सुनंदा पुष्कर नींद से नहीं जाग रहीं तो वो समझ गए कि सुनंदा पुष्कर अब नहीं रही और इस बात की सूचना शशि थरूर ने दिल्ली पुलिस को दे दी। जिसके बाद सुनंदा पुष्कर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पहले तो बता दिया गया कि सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या की है लेकिन बाद में शव परीक्षण के बाद पता चला कि सुनंदा पुष्कर की मौत ड्रग ओवरडोज के वजह से हुई है।

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरूर
सुनंदा पुष्कर ने त्रिवंद्रम के अस्पताल में अपना चेक अप करवाया था जहां डॉक्टर ने कहा था कि उनको किसी भी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। साथ ही 1 जुलाई 2015 को एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कबूल किया कि उनपर जूठी रिपोर्ट जारी करने का दबाव बनाया गया था। फिर ठीक 9 दिन बाद 10 जुलाई को मेडिकल टीम ने बताया कि सुनंदा पुष्कर की मौत जहर देने की वजह से हुई है। और 6 जनवरी 2015 को दिल्ली पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरूर
रिपब्लिक टीवी ने वर्ष 2017 में कई सारी टेप अपने चैनल द्वारा दिखाई जिससे सबको ये लगने लगा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के पीछे शशि थरूर का हाथ है। बाद में शशि थरूर ने रिपब्लिक टीवी और उसके एंकर अरनब गोस्वामी के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कर दिया है।

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरूर
इस मामले में एक के बाद एक कईं पेंच सामने आए और सुनंदा के पति व तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शशि थरूर घिरते नजर आए। थरूर को लेकर पाकिस्तान की महिला पत्रकार मेहर तरार और सुनंदा के बीच मौत से एक दिन पहले ही ट्विटर पर तीखी जंग हुई थी, लेकिन बाद में थरूर और सुनंदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के ठीकठाक होने का दावा किया था। पुलिस ने बताया था कि 52 वर्षीया सुनंदा का शव रात करीब 8.30 बजे होटल लीला पैलेस के 345 नंबर कमरे में मिला। घर में पेंटिंग का काम चलने के कारण थरूर और सुनंदा एक दिन पहले से इस होटल के एक सुइट में रह रहे थे। महिला उद्यमी सुनंदा और थरूर की साल 2010 में शादी हुई थी। यह दोनों की तीसरी शादी थी।

The painful end of the story of sunanda pushkar and shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर, शशि थरूर
थरूर के निजी सचिव अभिनव कुमार ने कहा कि मंत्री पूरे दिन दिल्ली में चली एआईसीसी की बैठक में रहे। जब वह देर शाम करीब 8.30 बजे होटल लौटे तो उन्होंने पाया कि सुनंदा के कमरे का दरवाजा बंद है। उन्होंने सोचा कि वह सो रही हैं लेकिन बाद में उन्होंने पाया कि उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed