फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The opposition is the voice of the public: Sanjay Raut, as INDIA bloc calls for special Parliament session

INDIA Bloc: 'इंडिया' ब्लॉक ने की विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग, संजय राउत बोले- विपक्ष जनता की आवाज

Tue, 03 Jun 2025 04:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

INDIA Bloc: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के 16 दलों ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और संघर्ष विराम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज है और सरकार संसद के प्रति जवाबदेह है। 

विज्ञापन
The opposition is the voice of the public: Sanjay Raut, as INDIA bloc calls for special Parliament session
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद मंगलवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष की आवाज की महत्वपूर्ण है। राउत ने बताया, 'हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, उस पर 16 सियासी दलो के हस्ताक्षर हैं। यह कोई सामान्य पत्र नहीं है। विपक्ष जनता की आवाज है। हम चाहते हैं कि देश में अब तक जो कुछ भी हुआ है, उस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए।'

विज्ञापन


राउत ने सरकार से सवाल किया कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाव पर संघर्ष विराम हो सकता है, तो विपक्ष की बार-बार की मांग के बावजूद संसद का विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाया जा सकता? क्या अब हमें भी विशेष सत्र के लिए ट्रंप से ही अनुरोध करना पड़ेगा?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस बोले- पाकिस्तान ने 48 घंटे तक लड़ने का दम भरा, हमने आठ घंटे में घुटनों पर ला दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) का नाम उस पत्र पर क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा कि शरद पवार हमारे साथ हैं। सुप्रिया सुले इस वक्त एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बाहर गई हैं। जब मैं मुंबई लौटूंगा, तो शरद पवार से इस विषय पर बात करूंगा।

विपक्षी इंडिया गठबंधन के 16 दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप की घोषणा पर चर्चा की मांग की गई है। इससे एक दिन पहले पत्रकारों से बाचतीत करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सशस्त्र बलों को धन्यवाद देने के लिए एक विशेष सत्र बुलाने और आतंकवाद को समाप्त करने की रणनीति पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: गिरीश महाजन का राउत पर तीखा हमला, कहा- शिवसेना MP के रहते उद्धव को राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं


हुड्डा ने कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया के 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान सभी विपक्ष दल अपने सशस्त्र बलों और भारत सरकार के समर्थ में खड़े थे। जब अमेरिका ने संघर्ष विराम की घोषणा की तो हमने मांग की कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, ताकि सभी दल हमारे सशसत्र बलों को धन्यवाद दे सकें। 

उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका की घोषणा तक, इन सभी घटनाओं पर संसद में खुलकर चर्चा होनी चाहिए। हमें यह भी तय करना होगा कि आतंकवाद का खात्मा कैसे हो और हमारी भविष्य की रणनीति क्या हो। सरकार जब दुनिया के सामने अपनी बात रख रही है, तो उसे संसद में भी यही करना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा कि सरकार संसद के प्रति जवाबदेह है और संसद देश की जनता के प्रति। उन्होंने कहा कि 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। ओ'ब्रायन ने यह भी बताया कि इन 16 दलों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार को प्रधानमंत्री को एक अलग पत्र लिखकर इस मांग का समर्थन करेगी। पत्र पर जिन दलों ने हस्ताक्षर किए हैं, उनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रमुक, शिवसेना (उद्धव गुट), राजद, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनस), माकपा, आईयूएमएल, भाकपा, आरएसपी, झामुमो, वीसीके, केरल कांग्रेस, एमडीएमके और भाकपा (माले) लिबरेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed