{"_id":"5754ad884f1c1b2a461097f7","slug":"the-moon-of-ramjan-may-be-seen-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिख सकता है रमजान का चांद, नमाज के लिए मस्जिदों में पूरी हुई तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज दिख सकता है रमजान का चांद, नमाज के लिए मस्जिदों में पूरी हुई तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 06 Jun 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसब्री से रमजान का इंतजार कर रहे लोगों को आज रमजानुल मुबारक का चांद दिख सकता है। पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार रमजान का चांद 29 का हो। अगर चांद 29 का होता है मंगलवार से पहला रोजा शुरू हो जाएगा और अगर चांद 30 का हुआ तो लोगों को रमजान के लिए एक दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
फिलहाल रमजान को लेकर मस्जिदों में तैयारी पूरी हो चुकी है। खास तौर से तरावीह की नमाज को लेकर तैयारी पूरी है। तरावीह के दिन और हाफिज मुकर्रर हो गए हैं। यहां से कई हाफिज दूसरे शहरों में तरावीह की नमाज पढ़ाने को निकल भी चुके हैं।
विज्ञापन
रमजान का चांद अगर सोमवार को दिख गया तो सोमवार से ही तरावीह की नमाज मस्जिदों में शुरू हो जाएगी। अलग अलग मस्जिदों में अलग अलग दिनों की तरावीह की नमाज होगी। तीन दिनों की तरावीह की नमाज बेनियाबाग मस्जिद, कचहरी परिसर स्थित मस्जिद, मदरसा खानमजान अर्दलीबाजार सहित कई जगहों पर होगी।
विज्ञापन
इसी तरह पांच, सात, दस, 11, 15 और 20 दिनों की नमाज शहर की तमाम मस्जिदों में होनी है। ज्ञानवापी मस्जिद, सदाबाद मस्जिद, बीबी हटिया मस्जिद में 10 दिन की नमाज होगी। मस्जिद सोठा बासठ में सात दिन, मस्जिद बैतुस्सलाम, रशीदिया मस्जिद, मंडुवाडीह मस्जिद में 11 दिन की नमाज होगी। बड़ी मस्जिद नवाबगंज में 12, नगीना मस्जिद व नूरी रिजविया मस्जिद में 15, नूरी मस्जिद में 14, मुंशी मस्जिद में 13 दिन की तरावीह की नमाज होनी है।