फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The monk who converted Babasaheb to Buddhism

मिलिए उस भिक्षु से, जो अंबेडकर को लाए बौद्ध धर्म में

Thu, 14 Apr 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
The monk who converted Babasaheb to Buddhism
डॉ. भीम राव अंबेडकर को बौद्ध धर्म ग्रहण करवाने वाले भिक्षुक में से एक 90 वर्षीय भादंता प्रज्ञानंद - फोटो : TOI

देश को अद्भुत संविधान देने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर को बौद्ध धर्म ग्रहण करवाने वाले भिक्षुकों में से एक 90 वर्षीय भादंता प्रज्ञानंद अपना अधिकतर समय बिस्तर पर ही बिताते हैं। 90 वर्षीय भादंता प्रज्ञानंद बातचीत करने के लिए सांकेतिक भाषा में बात करते हैं। कई बार अपनी बातों को लिखने के लिए कलम का सहारा भी लेते हैं। पर जैसे ही डॉ.भीम राव अंबेडकर का नाम लिया जाता है, अचानक उनमें एक शक्ति आ जाती है और वो तेज-तेज बात करने लगते हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रज्ञानंद उन सात बौद्ध भिक्षुकों में से एक हैं जिन्होंने 14 अक्टूबर, 1954 को भीम राव अंबेडकर को बौद्ध धर्म ग्रहण करवाने की प्रक्रिया को संपन्न करवाया था। प्रज्ञानंद ने बताया कि 'मैंने ही भादंत चंद्रमणि माहाथेरो की मदद की थी जिन्होंने अंबेडकर को बौद्ध धर्म ग्रहण करवाया था। प्रज्ञानंद ने बताया कि उस समय वहां पर भीम राव अंबेडकर की पत्नी सविता भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि ऐसा माहौल हो गया था उस समय कि भीम राव आंबेडकर ने जैसे पूरी दुनिया से अपने संबंधों को तोड़ दिया हो।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद लखनऊ के रिसालदार पार्क के निकट बुद्ध विहार में रहने वाले सबसे वरिष्ठ भिक्षु हैं। अपने जीवन में अंबेडकर खुद दो बार उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ आने के बाद बौद्ध धर्म को लेकर उनका विश्वास और दृढ़ हुआ। प्रज्ञानंद कहते हैं कि मध्य प्रदेश उनकी जन्मभूमि थी, नागपुर उनकी दीक्षाभूमि थी। पर लखनऊ उनकी स्नेहभूमि थी जोकि उनको बौद्ध धर्म के और करीब लाई। बौद्ध धर्म ग्रहण करने से पहले भीम राव अंबेडकर वर्ष 1948 और वर्ष 1951 में लखनऊ आए थे। 18 अप्रैल, 1948 की बुद्ध विहार की उनकी एक फोटो भी विभिन्न धर्म के लोगों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed