फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Mason of Mecca Masjid was a Hindu

'मक्का मस्जिद का राजमिस्री हिंदू था'

Mon, 16 Apr 2018 03:32 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 16 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
The Mason of Mecca Masjid was a Hindu
हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने तीन दिन के अपने भारत दौरे की शुरुआत दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद से करते हुए फारस और हैदराबाद के पांच सौ साल से ज्यादा पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों की गर्माहट उजागर कर दी। हसन रुहानी गुरुवार शाम को हैदराबाद पहुंचे थे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति हसन रुहानी उन सात मशहूर मकबरों का दौरा कर रहे हैं जहां कुतुब शाही सुल्तानों और शाही परिवार के दूसरे सदस्यों की कब्रे हैं।

विज्ञापन


चार मीनार पर फारसी मोहरें

फारसी वंश के कुतुब शाही ने 1518 से लेकर 1687 ईसवी तक दक्कन के गोलकुंडा राजवंश पर शासन किया था। छठे कुतुब शाही सुल्तान, मोहम्मद कूली ने ही साल 1591 में हैदराबाद शहर की नींव रखी थी। उस वक्त महलों, नहरों और बागानों से सजे इस शहर का डिजाइन ईरानी इंजीनियर मीर मोमिन ने तैयार किया था। चूना पत्थर से बनी हैदराबाद की प्रतिष्ठित चार मीनार पर भी फारसी मोहरें लगी हैं, जिनका डिजाइन ईरानी शहर मशहद और इस्फहान की इमारतों से मिलता जुलता है। कुतुब शाही का अंत तब हुआ जब मुगल सम्राट औरंगजेब ने हैदराबाद पर हमला किया और आखिरी कुतुब शाही सुल्तान अब्दुल हसन कुतुब शाह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हैदराबाद से ईरान का कनेक्शन

आज भी हैदराबाद का खाना, पहनावा और पुरानी इमारतों को देखकर ये अहसास होता है कि इस शहर का ईरानी कनेक्शन कितना पुराना है। भारत में सबसे बड़े आंगन वाली मक्का मस्जिद कुतुब शाही का एक और ऐतिहासिक चिन्ह मानी जाती है। शुक्रवार को राष्ट्रपति रुहानी यहां नमाज अदा करेंगे। हालांकि ये एक सुन्नी मस्जिद है और इसने एक बड़े शिया नेता के लिए पहली बार अपने दरवाजों को खोला है। नमाज के बाद वो लोगों को संबोधित भी करेंगे। चार मीनार के करीब बनी इस मस्जिद की नींव भी सातवें कुतुब शाही सुल्तान मोहम्मद कुतुब ने 1616-17 में रखी थी। इसका नक्शा इंजीनियर फैजुल्लाह बेग ने तैयार किया था। लेकिन औरंगजेब के हमले की वजह से इस मस्जिद का काम बीच में ही रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्का मस्जिद का राजमिस्री हिंदू था

इतिहासकार इस मस्जिद से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताते हैं कि मक्का मस्जिद का राजमिस्री एक हिंदू था जिसकी निगरानी में आठ हजार मजदूरों ने मिलकर इसे बनाया था। 18 मई 2007 में भी ये मस्जिद खबरों में आई थी। एक हिंदू चरमपंथी संगठन 'अभिनव भारत' ने इस मस्जिद में विस्फोट किया था। शुक्रवार की नमाज के बाद हुए इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला आज भी कोर्ट में लंबित है। ईरान के राष्ट्रपति बनने के बाद साल 2013 में हसन रुहानी पहली बार भारत आए थे। गुरुवार को रुहानी ने शिया और सुन्नी समेत विभिन्न मतों के इस्लामी विद्वानों को भी संबोधित किया।

शिया-सुन्नी के बीच एकता पर जोर

राष्ट्रपति रुहानी ने शिया और सुन्नी समुदाय के बीच एकता की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इराक और सीरिया जैसे देशों में पश्चिमी देश उनके बीच जान-बूझकर मतभेद पैदा कर रहे हैं। उन्होंने भारत को विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच 'शांति और सह-अस्तित्व का उद्गम' बताते हुए इस देश की सराहना की।


रुहानी ने कहा, "भारत अलग-अलग धर्मों और मतों के मानने वालों को शांति से एक साथ रहने का उदाहरण रहा है। यहां ये लोग सदियों से साथ रह रहे हैं। शिया, सुन्नी, सूफी और सिख साथ रहते हुए सदियों से देश और सभ्यता का निर्माण कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ईरान भारत समेत क्षेत्र के सभी देशों के साथ भाईचारे का रिश्ता बढ़ाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed