फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Kashmir Files film will not be tax free in Maharashtra Uddhav government demands Central government should remove GST

'द कश्मीर फाइल्स': महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री नहीं होगी फिल्म, उद्धव सरकार की मांग- जीएसटी माफ करे केंद्र सरकार

Wed, 16 Mar 2022 08:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Mar 2022 08:54 PM IST
सार

पवार ने कहा कि फिल्म के टिकट पर 50 फीसदी केंद्र सरकार और 50 फीसदी राज्य सरकार कर वसूलती है। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाईल' फिल्म का उल्लेख किया है, ऐसे में केंद्र सरकार को ही इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लेना चाहिए, जिससे यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक कर मुक्त हो जाएगी। 

विज्ञापन
The Kashmir Files film will not be tax free in Maharashtra Uddhav government demands Central government should remove GST
The Kashmir Files - फोटो : twitter

विस्तार

महाराष्ट्र में  द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की विपक्षी दल भाजपा की मांग पर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार को अजित पवार ने महाराष्ट्र में फिल्म को करमुक्त करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, इस मुद्दे पर गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर केंद्र सरकार जीएसटी कर माफ करे। केंद्र सरकार की तरफ से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यह फिल्म मनोरंजन कर मुक्त हो जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र में भाजपा के 92 विधायकों ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर द कश्मीर फाइल्स फिल्म को राज्य में मनोरंजन कर मुक्त करने की मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा के बरिष्ठ नेता व राज्य विधानसभा में लोकलेखा समिति के अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यह ज्ञापन सौंपा था। बुधवार को विधानसभा में वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने मिशन मंगल, तानाजी, पानीपत ओर सुपर 30 जैसी फिल्मों को टैक्स फ्री कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने कहा कि फिल्म के टिकट पर 50 फीसदी केंद्र सरकार और 50 फीसदी राज्य सरकार कर वसूलती है। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाईल' फिल्म का उल्लेख किया है, ऐसे में केंद्र सरकार को ही इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लेना चाहिए, जिससे यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक कर मुक्त हो जाएगी। 


हालांकि, वित्त मंत्री की इस टिप्पणी पर विपक्ष ने आपत्ति जताई लेकिन पीठासीन अध्यक्ष ने अजित पवार का भाषण खत्म होने तक किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में विपक्ष ने सदन से वाकआऊट किया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से जमकर नारेबाजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed