फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the government said - deaths from non-infectious diseases decreased, but the demand for health services increased due to Corona

उम्मीद की किरण: गैर संक्रामक रोगों से मौतें घटीं, पर कोरोना से स्वास्थ्य सेवाओं की मांग बढ़ी

Tue, 25 May 2021 05:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 May 2021 05:19 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को माना कि कोरोना महामारी के कारण देश की स्वास्थ्य सेवाएं भारी दबाव में हैं, लेकिन गैर संक्रामक रोगों से मौतें घटना उम्मीद की किरण है।
 

विज्ञापन
the government said - deaths from non-infectious diseases decreased, but the demand for health services increased due to Corona
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड- 19 महामारी के कारण देश में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। हमारे स्वास्थ्य संस्थान व कर्मचारी वर्तमान में महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों की बड़ी चुनौती झेल रहे हैं। इसके साथ ही देश ने गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों को रोकने में कामयाबी पाई है। 

विज्ञापन


बकौल डॉ. हर्षवर्धन देश के स्वास्थ्य तंत्र के कायांतरण की जरूरत है। कोई भी इलाज से वंचित न रहे, यह लक्ष्य पाने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संबद्ध पक्षों से आह्वान किया कि वे इस दिशा में कदम बढ़ाएं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एनसीडी डेटा से हमारे लिए उम्मीद की किरण नजर आई है। विश्व में होने वाली 70 फीसदी मौतें एनसीडी से होती हैं, लेकिन भारत में यह औसत करीब 63 फीसदी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किए गए निवेश की बदौलत वर्ष 2015 से 2019 के बीच प्रति 10 हजार व्यक्तियों पर होने वाली मौतों का आंकड़ा 503 से घटकर 490 पर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed