फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The funeral of Union Minister Suresh Angadi today, tricolor will be tilted in government offices

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, आज सरकारी कार्यालयों में झुका रहेगा ध्वज

Thu, 24 Sep 2020 07:25 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Sep 2020 07:25 AM IST
सार

-जानलेवा महामारी का शिकार बनने वाले केंद्रीय कैबिनेट के पहले मंत्री
-दो सप्ताह से दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज, कर्नाटक के बेलगावी से थे सांसद
 

विज्ञापन
The funeral of Union Minister Suresh Angadi today, tricolor will be tilted in government offices
सुरेश अंगड़ी

विस्तार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। 65 वर्षीय अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी। आज उनका दिल्ली में ही अंतिम संस्कार हो सकता है।

विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन की वजह से दिल्ली में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। वहीं उनके आवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। 

विज्ञापन
 

पिछले दो सप्ताह से उनका इलाज दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा था, लेकिन लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण डॉक्टर उनके बचा नहीं सके। इस जानलेवा महामारी के कारण अपनी जिंदगी गंवाने वाले वे पहले केंद्रीय मंत्री हैं।  

कर्नाटक के बेलगावी से चौथी बार चुने गए थे सांसद 

कर्नाटक के बेलगावी लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार सांसद निर्वाचित हुए अंगड़ी 11 सिंतबर को कोविड-19 (कोरोना वायरस) से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने खुद ही ट्वीट के जरिये सभी को इस बात की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन की सलाह दी थी। अंगड़ी को भी शुरुआत में लक्षण नहीं होने के कारण पहले होम आइसोलेशन में ही रखा गया था। लेकिन बाद में सांस की तकलीफ शुरू होने पर दो सप्ताह पहले उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी तबियत काफी गंभीर थी। मंगलवार से ही उनकी सेहत में काफी गिरावट आ गई थी। छाती में संक्रमण बढ़ने के चलते उन्हें लगातार सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत थी। बुधवार रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को दिल्ली में किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट में कहा, सुरेश अंगड़ी एक अनूठे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने में बेहद मेहनत की थी। वह समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिन्हें सभी से सम्मान मिलता था। उनका निधन बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार व दोस्तों के साथ है, ऊं शांति। अंगड़ी के निधन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी बेहद दुखी दिखाई दिए। उन्होंने दो लगातार ट्वीट में लिखा, केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन की जानकारी से स्तब्ध हूं। सर्वप्रिय नेता सुरेश अंगड़ी ने अपने लोकसभा क्षेत्र बेलगावी और कर्नाटक के लोगों के लिए बिना थके अनवरत काम किया। अपनी अदम्य भावना के साथ उन्होंने विनम्रता और दृढ़ता से जनसेवा को अंजाम दिया। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार व प्रिय जनों के साथ हैं।

चार सांसद समा चुके हैं अब कोरोना के कारण काल के गाल में
इस जानलेवा महामारी के कारण अपनी जिंदगी गंवाने वाले अंगड़ी चौथे सांसद हैं। उनसे पहले करीब 6 विधायक और 3 सांसदों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो चुका है। पिछले महीने 31 अगस्त को अंतिम सांस लेने वाले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी।


आज झुके रहेंगे सरकारी कार्यालयों के झंडे
केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के आकस्मिक निधन के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली में सभी केंद्रीय सरकारी विभागों में राष्ट्रीय झंडा आधा झुकाकर शोक मनया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार शाम को इस बात की घोषणा की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed