फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The election for Congress President is likely to be postponed for a few weeks New Date in the CWC meeting on A

New Delhi: कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, अब 28 अगस्त को तय होगी नई तारीख

Thu, 25 Aug 2022 11:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Aug 2022 11:03 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। अब 28 अगस्त को CWC की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
The election for Congress President is likely to be postponed for a few weeks New Date in the CWC meeting on A
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह चुनाव अब कुछ हफ्ते के लिए टाला जा सकता है और 28 अगस्त को नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि  पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 28 अगस्त को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कराने की घोषणा की गई थी। राहुल गांधी की उदासीनता के कारण चुनाव संपन्न कराना कांग्रेस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर फोकस
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस इस समय सात सितंबर से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगी। वहीं एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कुछ प्रदेश इकाइयां समय पर चुनाव की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाई हैं, इसलिए चुनाव में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को मनाने में जुटे नेता
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने की अपील कर चुके हैं। वहीं, कुछ पार्टी नेताओं का यह भी कहना है कि राहुल गांधी अपने इस रुख पर कायम हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे।

गहलोत ने दावेदारी से झाड़ा पल्ला
गहलोत ने बुधवार को इन खबरों को खास तवज्जो नहीं दी थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के सबसे प्रमुख दावेदार हैं। उन्होंने कहा था कि अंतिम समय तक राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर जाएगी। अगर वे नहीं मानते हैं, तो पार्टी युवा नेताओं समेत कई दिग्गजों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। 

गुजरात: 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन

  • कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया। समिति में राज्य के एआईसीसी प्रभारी रघु शर्मा और पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख जगदीश ठाकोर के नाम शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात की प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • बयान में कहा गया है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखराम राठवा, वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री, शक्तिसिंह गोहिल, भरतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, अमित चावड़ा, मोहनसिंह राठवा और परेश धनानी को पैनल में नामित किया गया था। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed