फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Egra incident has opened our eyes, I would like to apologize for this incident: MAMATA BANRJEE

Bengal: 'हमारी आंखें खुल गईं', एगरा में अवैध पटाखा कारखाने में ब्लास्ट पर बोलीं ममता, 11 दिन बाद माफी मांगी

Sat, 27 May 2023 10:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 10:16 PM IST
सार

टीएमसी प्रमुख विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल गांव पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक बांटे।

विज्ञापन
The Egra incident has opened our eyes, I would like to apologize for this incident: MAMATA BANRJEE
ममता बनर्जी ने मुआवजे का चेक बांटा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके के लोगों से शनिवार को माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था। बता दें, एगरा इलाके में 16 मई को एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। 

विज्ञापन

पीड़ित परिवारों का बांटा मुआवजा
टीएमसी प्रमुख विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल गांव पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक बांटे। बाद में, उन्होंने कहा कि आज मेरी आंखें खुल गई हैं। मैं आपके सामने सिर झुकाकर इस घटना के लिए माफी मांगती हूं। अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था।

विज्ञापन


पूरी घटना जानने के लिए ये भी पढ़ें- West Bengal: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत, एक घायल की हालत अब भी नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी किया एलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एगरा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मृतकों के परिजनों को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी। इसका नियुक्ति पत्र में साथ लेकर आई हूं। इसके साथ ही बिजली गिरने से हुई मौत पर मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध कारखाने के मालिक एवं मुख्य आरोपी के परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक रिपोर्ट होगी तैयार
सीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि इस घटना को लेकर अगले दो हफ्तों में मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके तहत ग्रीन पटाखों का क्लस्टर बनाया जाएगा।

भाजपा बंगाल में मणिपुर जैसी स्थिति को दोहराने की कोशिश कर रही है: ममता 
 इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय दंगों की योजना बनाकर उनके राज्य में मणिपुर जैसी स्थिति दोहराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्य के मंत्री बीरबाहा हांसदा के वाहन पर हमले की निंदा भी की। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे कुर्मी समुदाय के सदस्य नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में एक रैली में उन्होंने कहा  कि मणिपुर में जातीय हिंसा के पीछे भाजपा थी। भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल में समुदायों के बीच इसी तरह के दंगों को दोहराने की कोशिश कर रही है। वे ऐसी स्थिति बनाना चाहते हैं जिसमें आदिवासी कुर्मियों से लड़ें ताकि सेना को बुलाया जा सके। बनर्जी ने कहा कि राज्य में जातीय दंगों को भड़काने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



टीएमसी के जनसंपर्क अभियान 'तृणमूल ए नबोजोवार' (तृणमूल में नई लहर) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कल की हिंसा की निंदा करती हूं। मुझे नहीं लगता कि कुर्मी हमले के पीछे थे। कुर्मी समुदाय के सदस्यों के वेश में भाजपा कार्यकर्ता इसके पीछे थे।

अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमले में 4 गिरफ्तार
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमले के सिलसिले में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अजीत महतो, अनित महतो, मनमोहित महतो और अनूप महतो के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि अनूप झाड़ग्राम जिले के माणिकपारा का रहने वाला है, जबकि अन्य तीन गढ़ सालबोनी के रहने वाले हैं। जहां शुक्रवार शाम को घटना हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed