फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The court will give a big decision in the RG Kar case on January 18; Hearing completed today in Sealdah Court

RG Kar Case: 18 जनवरी को आरजी कर केस में बड़ा फैसला सुनाएगी अदालत; सियालदह कोर्ट में आज पूरी हुई सुनवाई

Thu, 09 Jan 2025 11:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 11:35 PM IST
सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मुकदमे की सुनवाई आज सियालदह कोर्ट में पूरी हो गई है। मामले में सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश 18 जनवरी को अहम फैसला सुनाएंगे।

विज्ञापन
The court will give a big decision in the RG Kar case on January 18; Hearing completed today in Sealdah Court
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मुकदमे की सुनवाई बृहस्पतिवार को सियालदह कोर्ट में पूरी हो गई है। इसके बाद कोर्ट के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश ने फैसले के 18 जनवरी को सुनाए जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि फैसला सियालदह कोर्ट के नामित न्यायाधीश सुनाएंगे।
विज्ञापन


CBI ने संजय रॉय को मौत की सजा देने का किया अनुरोध 
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता पुलिस से लेकर इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सौंपी थी। सीबीआई ने इस जघन्य अपराध के आरोपी संजय रॉय को मौत की सजा देने का अनुरोध किया। मृतक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के माता-पिता ने कहा कि अपराध में अन्य व्यक्ति भी शामिल थे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भी गिरफ्तार कर अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। मृतका का शव 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चौथे मंजिल की सेमिनार रूम में मिला था। वहीं इसके बाद जांच में मृतका के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


12 नवंबर को बंद कमरे में शुरू हुई मामले की सुनवाई
इस जघन्य अपराध में आरोपी संजय रॉय को अगले दिन कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई बंद कमरे में 12 नवंबर को शुरू हुई। इस आपराधिक मामले ने पूरे देश में उबाल ला दिया। कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने मृतका को न्याय और सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग को लेकर लंबे वक्त तक विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिसंबर 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपियों को जमानत दिए जाने के खिलाफ सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के सदस्यों ने राजधानी में विरोध रैली निकाली थी। इस दौरान अभया दुष्कर्म-हत्या मामले के आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने में सीबीआई की विफलता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एजेंसी का पुतला भी जलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed