फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The countrys foreign exchange reserves decreased from 3.017 billion doller on September 25 to 542.021 billion doller

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.017 अरब डॉलर से घटकर 542.021 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा

Sat, 03 Oct 2020 07:17 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
The countrys foreign exchange reserves decreased from 3.017 billion doller on September 25 to 542.021 billion doller
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : फाइल फोटो

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.017 अरब डॉलर घटकर 542.021 अरब डॉलर रह गया। इससे पूर्व के हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार इस संबंध मं आंकड़े जारी किए। इससे पहले 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.378 अरब डॉलर बढ़कर 545.038 अरब डॉलर रहा था। समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी आना है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम अंग होता है। इस दौरान एफसीए 1.523 अरब डॉलर घटकर 499.941 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में देश का कुल स्वर्ण भंडार 1.441 अरब डॉलर कम होकर 35.999 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) एक करोड़ डॉलर घटकर 1.472 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.608 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed