{"_id":"5bb0b8e0867a5570ed379d4b","slug":"the-country-first-residential-society-was-built-under-the-leadership-of-sardar-patel-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल ने देश की पहली आवासीय सोसाइटी बनाकर दिया था विकास का मॉडल: पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरदार पटेल ने देश की पहली आवासीय सोसाइटी बनाकर दिया था विकास का मॉडल: पीएम मोदी
भाषा, आणंद
Updated Sun, 30 Sep 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के पहली आवासीय सोसाइटी की स्थापना गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में 1927 में हुई थी। यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब सरदार पटेल ने अहमदाबाद में एक वोट से नगर निगम का चुनाव जीता और उसके अध्यक्ष बने तो उन्होंने पहली बार शहरी विकास की अवधारणा पेश की।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, “ और, पहला प्रयोग मध्यम आय समूह वाले लोगों को घर देने के लिए आवासीय सोसाइटी बनाकर किया।' प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीतम राय देसाई नाम के व्यक्ति को इस परियोजना से जुडे़ कार्य सरदार पटेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में करने को कहा गया और इस तरह से गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला आवासीय सोसाइटी बना।
विज्ञापन
मोदी ने इस सभा में कहा, “ सरदार साहब ने इसका उद्घाटन 28 जनवरी 1927 को किया और बताया कि यह विकास का एक मॉडल है। वह चाहते थे कि लोग इसे याद रखें इसलिए उन्होंने इस जगह का नाम प्रीतम राय देसाई के नाम पर प्रीतम नगर रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने ऊंट के दूध का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी क्योंकि यह पौष्टिक होता है लेकिन उनका मजाक उड़ाया गया।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, “ मैंने कहा था कि ऊंट का दूध काफी पौष्टिक होता है। मुख्यमंत्री होने के नाते पता नहीं ऐसा कहकर हमने क्या अपराध कर दिया था। मेरा मजाक उड़ाया गया। मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और कार्टून बनाए गए। आज, अमूल चॉकलेट बाजार में लोकप्रिय है और ऊंट का दूध गाय की दूध की अपेक्षा दोगुना कीमत पर मिल रहा है।' उन्होंने कहा कि वह इस बात पर यकीन करते हैं कि अगर मां और बच्चा स्वस्थ हो तो देश कभी अस्वस्थ नहीं होगा।