फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Congress retaliated on JP Nadda statement said build courage to deal with the situation

नड्डा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- दबिए मत, हालात से निपटने का साहस पैदा करिए

Mon, 22 Jun 2020 04:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 22 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
The Congress retaliated on JP Nadda statement said build courage to deal with the situation
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : amar ujala

गलवां घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। इसके बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की क्षेत्रीय अखंडता से समझौता बंद करना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार मौजूदा चुनौती निपटने का साहस पैदा करे और इसके बाद कांग्रेस उसका पूरा सहयोगी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनमोहन सिंह द्वारा आलोचना किए जाने को लेकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आरोप लगाया कि सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की सैकड़ों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को बिना संघर्ष के सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में 2010 से 2013 के बीच पड़ोसी देश ने 600 बार घुसपैठ की। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा उनकी पार्टी को हमारे बलों का बार-बार अपमान और उनकी वीरता पर सवाल उठाना बंद करना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘नड्डा जी और भाजपा, राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर पर समझौता करना बंद करिए। यह हमारे रक्षा बलों और 20 शहीदों के लिए सबसे बड़ी क्षति है।’ उन्होंने कहा, ‘दबिए मत। हालात से निपटने का साहस पैदा करिए। हम सरकार को पूरा सहयोग देंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed