{"_id":"62c58920b0d4a731c9274c8e","slug":"the-cabin-crew-of-an-indigo-raipur-indore-flight-observed-smoke-in-the-plane-after-it-landed-at-its-destination","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo flight: अब इंडिगो विमान में भी गड़बड़ी, रायपुर-इंदौर फ्लाइट के केबिन में उठा धुआं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo flight: अब इंडिगो विमान में भी गड़बड़ी, रायपुर-इंदौर फ्लाइट के केबिन में उठा धुआं
Wed, 06 Jul 2022 11:07 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:07 PM IST
सार
पिछले 18 दिनों में एयरलाइन के विमानों में आठ तकनीकी खराबी की घटनाओं के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इंडिगो (file photo)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विमानों में लगातार गड़बड़ियों की खबरों के बीच अब घरेलू इंडिगो फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी का एक मामला सामने आया है। डीजीसीए ने बताया कि केबिन क्रू द्वारा रायपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट (A320Neo) की टैक्सीइंग (जमीन पर विमान का मूवमेंट) के दौरान उसके केबिन से धुआ निकलने की सूचना मिली थी। मामला 5 जुलाई का है जब लैंडिंग के बाद ये घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
इस दौरान सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए। अधिकारियों ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ए 320 विमान के उतरने के बाद केबिन क्रू ने केबिन में धुआं देखा। बता दें कि पिछले 18 दिनों में एयरलाइन के विमानों में आठ तकनीकी खराबी की घटनाओं के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान एयर एक्सप्रेस के इसी साल शुरू होने की उम्मीद
प्रधान एयर एक्सप्रेस को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल गया है। इसके साथ ही इस कार्गो एयरलाइन के वाणिज्यिक परिचालन का रास्ता खुल गया है। प्रधान एयर एक्सप्रेस के इस साल वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। जील ग्लोबल कॉरपोरेशन के संस्थापक निपुण आनंद द्वारा स्थापित मालवाहक विमानन सेवा कंपनी के कार्गो विमान में बदले गए ए320 के जरिये परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। यह विमान इस महीने दिल्ली आने की संभावना है। इसके लिए दुनिया के पहले मालवाहक विमान में बदले गए एक 320 विमान का इस्तेमाल होगा।