फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The BJP has kept its stand on the I-T dept raids against Karti and Lalu yadav

कार्ति-लालू के खिलाफ रेड पर BJP ने रखा अपना पक्ष, बोले गोयल- बदला नहीं जिम्मेदारी निभा रही है सरकार

Tue, 16 May 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 16 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
The BJP has kept its stand on the I-T dept raids against Karti and Lalu yadav
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala

आय से अधिक संपत्ति और बेनामी संपत्ति मामले में कांग्रेस-राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई-आईटी के छापों का भाजपा ने बचाव किया है। पार्टी ने विपक्ष की ओर से बदले की राजनीति के आरोपों के जवाब में कहा कि तीन साल तक भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने वाली मोदी सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई और आईटी ने अलग-अलग मामलों में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, उनके पुत्र कार्ति और राजद के मुखिया लालू यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बदले की राजनीति नहीं है। चिदंबरम को बताना चाहिए कि एफआईपीबी से निवेश की मंजूरी मिलने के बाद विदेशी कंपनियों ने उनके पुत्र की कंपनियों में क्यों निवेश किया। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि चिदंबरम को सन स्ट्रोक हुआ है।
विज्ञापन


चिदंबरम के सरकार के खिलाफ कॉलम लिखने के कारण कार्रवाई संबंधी आरोप केजवाब में उन्होंने कहा कि उनके कॉलम का कोई महत्व नहीं है। गोयल ने कहा कि चारा घोटाले को फिर से खोलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट का था सरकार का नहीं। मोदी सरकार शुरू से ही बेनामी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई के मूड में थी। इसलिए यूपीए सरकार ने जहां बेनामी संपत्ति बिल को लटकाए रखा वहीं मोदी सरकार ने इस बिल को कानूनी जामा पहनाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कानून और जांच एजेंसियां बिना किसी दबाव के अपना काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed