{"_id":"5f8cb8188ebc3e5bc527db91","slug":"thawar-chand-gehlot-said-transgenders-will-get-special-identity-cards-to-get-benefits-of-social-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ट्रांसजेंडर को मिलेंगे विशेष पहचान पत्र: थावर चंद गहलोत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सामाजिक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ट्रांसजेंडर को मिलेंगे विशेष पहचान पत्र: थावर चंद गहलोत
Mon, 19 Oct 2020 03:18 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Thawar Chand Gehlot
- फोटो : file photo
सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को कल्याणकारी सामाजिक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष पहचान पत्र जारी करेगी। ट्रांसजेंडर के लिए हाल में बनी राष्ट्रीय परिषद के एक सदस्य ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत की अध्यक्षता में पिछले बृहस्पतिवार को परिषद की पहली बैठक हुई। परिषद की सदस्य मीरा परीदा ने बताया कि चार घंटे चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुदाय तक पहुंचाने के लिए विशेष पहचान पत्र देने पर सहमति बनी। ये कार्ड केंद्र और राज्य की योजनाओं से जुड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अगर योजना सफल रहती है, तो भारत ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए इस तरह का कदम उठाने वाला पहला देश बन जाएगा।
विज्ञापन