फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor flags problem of waitlisted rail tickets, says lopsided focus on Vande Bharat worrying

लंबी वेटिंग लिस्ट से जनता त्रस्त: थरूर बोले- इस समस्या पर ध्यान दे सरकार; वंदेभारत पर एकतरफा फोकस चिंताजनक

Tue, 30 May 2023 09:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 May 2023 09:49 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये टिप्पणी की। इस रिपोर्ट में एक आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए कहा गया था कि साल 2022-23 में टिकट खरीदने के बावजूद 2.7 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से यात्रा नहीं कर सके क्योंकि वेटिंग लिस्ट थी।

विज्ञापन
Tharoor flags problem of waitlisted rail tickets, says lopsided focus on Vande Bharat worrying
शशि थरूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने वेटलिस्टेड रेल टिकटों की समस्या पर सरकार को घेरा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आज जब हम आजादी के 75 सालों का जश्न मना रहे हैं  तब एक कंफर्म रेलवे टिकट सामान्य सुविधा होनी चाहिए। बावजूद इसके आज अगर किसी को ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल जाती है तो इसे भाग्य की बात माना जाता है। इस दौरान उन्होंने केवल वंदे भारत ट्रेनों की ओर ध्यान दिए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र पर तंज भी कसा। थरूर ने कहा कि यह चिंताजनक है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये टिप्पणी की। इस रिपोर्ट में एक आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए कहा गया था कि साल 2022-23 में टिकट खरीदने के बावजूद 2.7 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से यात्रा नहीं कर सके क्योंकि वेटिंग लिस्ट थी। थरूर ने सवाल करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे में लंबी वेटिंग लिस्ट कब खत्म होगी? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2022-23 में 2.7 करोड़ वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिली। इस साल सबसे ज्यादा संख्या में टिकट वेटिंग लिस्ट में रहे, जो खुद-ब-खुद रद्द हो गए। यह चलन लगातार जारी है। हर साल पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शशि थरूर ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी बात की। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों की शुरुआत का स्वागत है, लेकिन केवल इसी पर ज्यादा फोकस किया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह असंतुल दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मामले को तत्काल सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed