फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thanjavur girls death case Madurai bench of Madras High Court reserved order NCPCR team to go for investigation

तमिलनाडु: छात्रा की मौत के मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, तंजावुर जाएगी राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की टीम

Fri, 28 Jan 2022 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 06:31 PM IST
सार

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के बाद आत्महत्या करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन
Thanjavur girls death case Madurai bench of Madras High Court reserved order NCPCR team to go for investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रख लिया है। जिले के एक मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने नौ जनवरी को जहर खा लिया था। 19 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। छात्रा ने एक वीडियो में दावा किया था कि स्कूल प्रबंधन ने उसे जबरन ईसाई धर्म स्वीकार करवाया था। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के हॉस्टल के वार्डन को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

उधर, मृतका के माता-पिता के अधिवक्ता इस मामले की जांच के लिए राज्य पुलिस से उम्मीद न होने की बात कहते हुए क्राइम ब्रांच, अपराध जांच विभाग (सीबीसीआईडी) या किसी अन्य इकाई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा है कि आयोग की एक टीम तंजावुर जिले का दौरा करेगी और नाबालिग छात्रा की मौत की जांच करेगी। इसके लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक से मौजूद रहने के लिए कहा गया है। आयोग की टीम छात्रा के माता-पिता और स्कूल अधिकारियों से मुलाकात करेगी क्योंकि मामले में तमिलनाडु सरकार की ओर से आयोग का सहयोग नहीं किया जा रहा है। यह टीम 30 और 31 जनवरी को जिले का दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला
यह किशोरी तमिलनाडु के तंजावुर जिले के क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल में पढ़ती थी। वहां उसका कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया और जिस हॉस्टल वार्डन उससे जबरन घरेलू काम करवाती थी। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में किशोरी ने आरोप लगाया था कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। इसके बाद नाबालिग ने अपनी जान देने की कोशिश की। उसे तंजावुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 19 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed