फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane News : person celebrates buffalos birthday, filed case for violation of covid 19 rules and Guidelines

बुरे फंसे: भैंस का जन्मदिन मनाया, कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 09:34 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, ठाणे।
पीटीआई, ठाणे। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 12 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Thane News : person celebrates buffalos birthday, filed case for violation of covid 19 rules and Guidelines
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना काल में नियमों को तोड़ने पर मुकदमा दर्ज होने के मामलों की खबरें आपने पढ़ी ही होंगी। लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भैंस का जन्म दिन मनाने पर एफआईआर दर्ज होने का एक नया मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में ठाणे जिले की पुलिस ने कोविड-19 संबंधी पाबंदी लागू होने के बावजूद अपनी भैंस का जन्मदिन मनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि किरण म्हात्रे (30) नाम के शख्स ने बृहस्पतिवार को डोंबिवली के रेती बुंदेर में अपने घर पर भैंस का जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन


विष्णु नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे समेत राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच भैंस के जन्मदिन के मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मास्क नहीं पहने थे और सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 269 (जानलेवा संक्रमण को फैलाने का कृत्य) और महामारी कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कुल 15,817 नए मामले सामने आए हैं। जो कि इस साल एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। गुरुवार को राज्य में 14,319 नए मामले सामने आए थे। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर, ठाणे, नासिक समेत औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़, परभानी जैसे शहरों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 

मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1646 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले कई महीनों में एक दिन में सामने आए मामलों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई ने 10 मार्च को 1500 से अधिक मामलों का आंकड़ा पार किया था। इस दिन 1539 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed