फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane municipal election AIMIM victory Sahar Sheikh speech Mumbra politics green colour controversy

Thane: 'मुंब्रा को हरा रंग देंगे', AIMIM की पार्षद के बयान पर सियासी घमासान; अब दी ये सफाई

Wed, 21 Jan 2026 07:59 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 21 Jan 2026 07:59 PM IST
सार

ठाणे में एआईएमआईएम की नई पार्षद सहर शेख का 'मुंब्रा को हरा करने' वाला बयान विवादों में है। विरोधियों ने इसे धार्मिक बयान करार दिया। हालांकि सहर ने कहा कि यह उनकी पार्टी के झंडे का रंग है। शिवसेना नेता ने उनके इस बयान पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Thane municipal election AIMIM victory Sahar Sheikh speech Mumbra politics green colour controversy
AIMIM लोगो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम की जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख का एक भाषण चर्चा का विषय बन गया है। मुंब्रा इलाके से जीतीं 22 साल की सहर शेख ने अपनी जीत के बाद इलाके को "हरा रंग" देने की बात कही थी। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विरोधी पार्टियों का कहना है कि उनके इस बयान में धार्मिक संकेत छिपे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सहर शेख ने भाषण में क्या कहा था?
सहर शेख ने ठाणे के मुंब्रा इलाके में अपनी जीते के भाषण में कहा था, "अगले पांच वर्षें में मुंब्रा में हर उम्मीदवार एआईएमआईएम का होगा। मुंब्रा को पूरी तरह से हरा रंग दिया जाना चाहिए।" इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद सहर ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि उनकी बात सिर्फ उनकी पार्टी के बारे में थी, न कि किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कल्याण-डोंबिवली में सियासी उलटफेर: शिंदे की शिवसेना को मिला मनसे का समर्थन, बिना BJP कैसे बनाएंगे अपना मेयर?


सहर शेख ने दी सफाई
बुधवार को सहर ने स्पष्ट किया, "मेरी पार्टी के झंडे का रंग हरा है। अगर यह केसरिया होता, तो मैं कहती कि हम मुंब्रा को भगवा रंग देंगे।" हालांकि, शिवसेना नेता शायना एनसी ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सहर को यह साफ करना चाहिए कि वह हरियाली और साफ-सफाई की बात कर रही थीं या फिर धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं।

इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने ठाणे नगर निगम में शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 131 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई और शिवसेना (यूबीटी) को सिर्फ एक सीट मिली।

एनसीपी (एसपी) पर साधा निशाना
सहर शेख ने अपने भाषण में एनसीपी (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड पर भी निशाना साधा। दरअसल, सहर ने एआईएमआईएम से चुनाव लड़ने का फैसला तब किया जब एनसपी ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया था। सहर ने कहा कि चुनाव नतीजों ने विरोधियों का घमंड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुंब्रा के कुछ हिस्सों में 'नाटो' को विरोधी उम्मीदवार से ज्यादा वोट मिले हैं, जो जनता की नाराजगी दिखाता है। उन्होंने ऐलान किया कि अगले पांच वर्षों में एआईएमआईएम मुंब्रा और मुंबई में अपना विस्तार करेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed