फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane Man Tortured Pushed Off Hill Over Relationship With Woman

'मेरी बेटी से ब्रेकअप कर' मना किया तो सिगरेट से दागा, तलवार मारी और पहाड़ी से दे दिया धक्का

Tue, 26 Jan 2021 06:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Thane Man Tortured Pushed Off Hill Over Relationship With Woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवती से ब्रेकअप नहीं करने पर 18 साल के युवक को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले उसे जलती सिगरेट से दागा। उसके बाद तलवार से घायल किया और पहाड़ी से धक्का दे दिया। इस मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ युवक को अगवा करने और प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ठाणे में रहने वाली एक युवती से 18 वर्षीय ओवैस अब्दुल रहीम खान का अफेयर चल रहा है।  इसके चलते कुछ लोगों ने 23 जनवरी को उसे अगवा कर लिया और लड़की से ब्रेकअप करने के लिए कहा। ओवैस ने इनकार किया तो आरोपियों ने उसे जलती सिगरेट से दाग दिया। साथ ही, उसके प्राइवेट पार्ट पर लातें मारीं। तलवार और लोहे की रॉड से पीटा। इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक को पहाड़ी से धक्का दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बची युवक की जान

पीड़ित ने बताया कि पहाड़ी से गिरने के बाद उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और अपने दोस्त को मदद के लिए बुला लिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में युवती का पिता मुख्य आरोपी है।

पहले भी दी गई थी धमकी  
पुलिस के मुताबिक, युवती के पिता ने ओवैस को पहले भी कई बार धमकी दी थी। साथ ही, अपनी बेटी से रिलेशनशिप खत्म करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पिता ने अपने साथियों समेत ओवैस को अगवा कर लिया और उसे प्रताड़ित किया।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि, अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed