{"_id":"6049922a72e2dd42917da16e","slug":"thane-fire-breaks-out-at-a-chemical-factory-in-the-maharashtra-industrial-development-corporation-area-of-ambernath","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे: एमआईडीसी क्षेत्र के रासायनिक कारखाने में लगी आग, राहत-बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे: एमआईडीसी क्षेत्र के रासायनिक कारखाने में लगी आग, राहत-बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी
Thu, 11 Mar 2021 10:29 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, ठाणे
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
ठाणे के एमआईडीसी क्षेत्र में लगी आग
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई से नजदीक ठाणे के अंबरनाथ स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और अग्निशमन अभियान के तहत आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुबह करीब पौने छह बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि अंबरनाथ और निकटवर्ती बदलापुर कस्बे से दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।Maharashtra: Fire breaks out at a chemical factory in the Maharashtra Industrial Development Corporation (MIDC) area of Ambernath, Thane. Firefighting operation underway. No casualties reported. pic.twitter.com/w3fhIAVWRo
— ANI (@ANI) March 11, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।'