फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunal Kamra again took a jibe at Shiv Sena by releasing a new video, says destruction of the country

Kunal Kamra: 'मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश', कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज

Tue, 25 Mar 2025 06:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 25 Mar 2025 06:12 PM IST
सार

समय रैना और रणबीर अल्लाहबादिया के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादित बयान चर्चा में है। इसे लेकर लगातार बवाल मचा है। अब कुणाल कामरा ने एक और वीडियो जारी करके शिवसेना पर तंज कसा है। उन्होंने एक गाने के जरिये मौजूदा स्थिति पर व्यंग्य किया है।

विज्ञापन
Kunal Kamra again took a jibe at Shiv Sena by releasing a new video, says destruction of the country
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक बार फिर शिवसेना पर तंज कसा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कुणाल कामरा कह रहे हैं कि विकसित भारत का नया एंथम सुनिए। इसके बाद वे एक गाना गाते हैं। उनके इस वीडियो में शिवसेना कार्यकर्ताओं को हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन


कुणाल कामरा वीडियो में गाना गा रहे हैं कि हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश। होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर, एक दिन, मन में नाथूराम, हरकत आसाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन। कुणाल गाते हैं कि होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन। जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार, हम होंगे कंगाल एक दिन। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kamra (@kuna_kamra)

विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला?
36 साल स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे का नाम लिए बिना उनके राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने महाराष्ट्र के एक बड़े राजनीतिक भूचाल का भी हवाला दिया था। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की थी। इसमें शिंदे को बिना उनका नाम लिए 'गद्दार' कहा गया था। उन्होंने शिवसेना और एनसीपी के विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चुटकुले बनाए थे।


ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ही नहीं, SC-PM मोदी तक पर तंज कस घिर चुके हैं कुणाल कामरा, विवादों से रहा पुराना नाता

हैबिटेट कॉमेडी क्लब में हुई थी तोड़फोड़
टिप्पणी के बाद रविवार की रात शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर धावा बोल दिया था। यहीं कुणाल कामरा का शो हुआ था। इसके साथ ही उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके परिसर में क्लब स्थित है। 

ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- उनका मामला अलग है, मेरे घर को गिराना गैरकानूनी था...

कामरा ने शिंदे से माफी मांगने से इनकार किया
इससे पहले कुणाल कामरा ने शिंदे से माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की थी, जहां कॉमेडी शो की रिकॉर्डिंग की गई थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed