फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorist Attack On Bjp Leader Wasim Bari Pm Narendra Modi Expressed Grief, JP Nadda says sacrifice will not go in vain

भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या पर पीएम मोदी ने जताया दुख, नड्डा ने कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

Thu, 09 Jul 2020 08:29 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jul 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Attack On Bjp Leader Wasim Bari Pm Narendra Modi Expressed Grief, JP Nadda says sacrifice will not go in vain
वसीम बारी - फोटो : Twitter

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने बुधवार देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या कर दी। बारी के अलावा उनके पिता और भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


भाजपा नेता की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने फोन कर बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले, जितेंद्र सिंह ने खुद भी ट्वीट कर भाजपा नेता की हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आसानी से निशाना बनाए जाने वाले लोगों की तलाश कर रहे असंतुष्ट आतंकवादियों द्वारा इस क्रूर हमले से बुरी तरह हिल गया हूं। बांदीपोरा जिले के भाजपा अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई अब जिंदा नहीं है।'
 


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वसीम की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए कायरतापूर्ण हमले में शेख वसीम बारी, उनके पिता और भाई को खो दिया। ये पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।'
 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए वसीम बारी की मौत पर दुख जताया। अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा, 'बांदीपोरा में भाजपा के पदाधिकारियों और उनके पिता पर जानलेवा आतंकी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं।'
 

वहीं, जम्मू-कश्मीर प्राधिकारियों ने भाजपा नेता की सुरक्षा में कथित लापरवाही बरतने के लिए सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने घटना को लेकर बताया कि आतंकवादियों ने वसीम बारी को उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में उनके पिता और भाई की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। बड़े पैमाने पर खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed