{"_id":"56f16f304f1c1b8567f14d24","slug":"terrorist-attack-in-brussels-singer-abhijeet-mukharjee-family-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रसेल्स धमाका : पश्चिम बंगाल के गायक अभिजीत की पत्नी व बेटे फंसे, सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रसेल्स धमाका : पश्चिम बंगाल के गायक अभिजीत की पत्नी व बेटे फंसे, सुरक्षित
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पर हुए धमाके ने पश्चिम बंगाल के गायक अभिजीत मुखर्जी के होश उड़ा दिए। टीवी पर धमाके की खबर देखते हुए ही उन्होंने अपनी पत्नी व पुत्र से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें उनको कामयाबी नहीं मिली। इन धमाकों के बाद वे दोनों वहां फंसे हैं। राहत की खबर यह है कि दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अभिजीत ने बताया कि मेरी पत्नी व पुत्र जेट एयरवेज की उड़ान से ब्रसेल्स के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वहां उनके सुरक्षित पहुंचने की सूचना मिलने से पहले ही टीवी पर धमाके की खबर सुनी। उसके बाद उन्हें फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद जेट एयरवेज ने बताया कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन अब भी उनके सुरक्षित नहीं लौटने तक चिंता बनी रहेगी।
विज्ञापन
अभिजीत ने बताया कि उन्हें ब्रसेल्स एयरपोर्ट से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। पत्नी ने बताया कि पूरे एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। धमाकों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।
विज्ञापन