फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ten dead in Mumbai building collapsed

महाराष्ट्र : मुंबई इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या हुई दस, 21 घंटे बाद राहत व बचाव कार्य समाप्त

Sat, 18 Jul 2020 03:21 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ten dead in Mumbai building collapsed
मुंबई के मलवानी में गिरी इमारत - फोटो : एएनआई
दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में मिंट रोड स्थित भानुशाली इमारत ढहने से मलबे में दबकर मरने वालों की संख्या दस हो गई है। इस घटना में 17 वर्षीय एक किशोरी ने शुक्रवार को जेजे अस्ताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में एक अज्ञात महिला का शव भी मिला है, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हैं। इमारत ढहने के 21 घंटे के बाद राहत व बचाव अभियान खत्म हो गया।
विज्ञापन


फोर्ट इलाके में पांच मंजिली इमारत भानुशाली का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को शाम पौने पांच बजे ढह गया था। राहत व बचाव के दौरान शुरूआत में ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। वहीं, देर रात तक छह लोगों के शव मलबे से निकाले गए। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में बचाव दल ने तीन और शव बाहर निकाले। बीएमसी ने हादसे के बाद राहत व बचाव दल को 11 लोगों के गायब होने की सूची दी थी। उसमें से 9 लोगों के शव मिले हैं और दो घायल है। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने इस इमारत के कुछ हिस्से को मरम्मत के लिए खाली करवाया था।
विज्ञापन

हादसे से पहले ही कहीं चला गया था इमारत का मालिक  

यह इत्तेफाक रहा कि भानुशाली इमारत का मालिक सुबह ही कहीं चला गया था और शाम को इमारत का 40 फीसदी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। पुलिस ने इमारत का मलबा जमा कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

मुंबई: सात साल में गिरी 3945 इमारतें, 293 की गई जान

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 7 वर्षों (2013-2019) में 3945 इमारतें गिरीं, जिसमें 293 लोगों की मौत हो गई और 1146 अन्य घायल हो गए। जबकि बीते साल 2019 में मुंबई में 622 हादसे हुए जिसमें 51 लोग मारे गए और 227 घायल हो गए। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख ने दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed