फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temperature drops below zero in several cities of northern India

शीतलहर : उत्तर भारत के कई शहरों में पारा शून्य से नीचे

Sun, 30 Dec 2018 04:37 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sun, 30 Dec 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops below zero in several cities of northern India

हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य और 5 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में 29 दिसंबर सात साल का सबसे ठंडा दिन रहा।

विज्ञापन


लगातार पारा गिरने और शीतलहर ने उत्तर भारत में लोगों को घरों में कैद कर दिया है। अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते आम जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। हरियाणा-पंजाब के अंबाला, हिसार, करनाल, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर समेत कई स्थानों पर कोहरे का प्रकोप रहा। जम्मू-कश्मीर में डल झील समेत कई जलाशय व पानी के स्रोत जम गए हैं। 
विज्ञापन


द्रास, कारगिल और लेह में तापमान -15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पश्चिमी यूपी में मेरठ मंडल के जिलों का तापमान 5 डिग्री के आसपास चल रहा है, लेकिन सहारनपुर में शून्य डिग्री और बिजनौर में 0.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उत्तराखंड में देहरादून का न्यूनतम तापमान 3.5 रहा, लेकिन नैनीताल को छोड़कर अन्य पर्यटन स्थलों पर तापमान 0 से 2 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी बढ़ाएगी और मुश्किल

मौसम विभाग ने 1 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे नए साल पर शिमला, नैनीताल समेत समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में रेड वार्निंग जारी की है। 


दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड

हिमाचल प्रदेश के सात शहरों में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया। इसके उलट शनिवार को राजधानी शिमला में चटक धूप खिली। इसके चलते शिमला का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा। यह दिल्ली का इस सीजन में सबसे ठंडा दिन है। मैदानी भागों में शनिवार को सबसे ठंडा पूर्वी राजस्थान का भीलवाड़ा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रहा।

यहां माइनस में पारा

शहर       न्यूनतम तापमान
पहलगाम    -8.3
श्रीनगर    -7.2
गुलमर्ग    -7.0
आदमपुर    -1.7
अमृतसर    0.8
हल्द्वानी    -0.3
नैनीताल    -2.0
केलांग    -10.8
मनाली    -2.6
सोलन    -1.2
पंतनगर    -0.3
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed