मौसम की मार : दिल्ली, गुजरात व ओडिशा में पारा 40 डिग्री के पार, गर्मी से राहत के संकेत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत रविवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। राष्ट्रीय राजधानी, गुजरात और ओडिशा के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी लोगों को इस गर्मी से राहत का कोई संकेत नहीं है।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 40 और 14 फीसदी के बीच रहा।
दिल्ली में कल आ सकती है धूल भरी आंधी
राजधानी वासियों को आने वाले दो दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तेज धूल भरी आंधी भी परेशानी का कारण बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को तापमान 42 और मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच दोपहर तक दिल्ली का मौसम सामान्य बने रहे के आसार हैं और दोपहर के बाद शाम को तेज आंधी आ सकती है।
वहीं बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41-41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर रहने के आसार है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
ओडिशा में भी जबरदस्त गर्मी
उधर ओडिशा भी जबर्दस्त गर्मी की चपेट में है। राज्य के तालचर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। भुवनेश्वर में मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य के कम से कम 13 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
पश्चिमी भारत का गुजरात भी भीषण गर्मी की चपेट में है। विशेष तौर पर दक्षिणी गुजरात और कच्छ तथा सौराष्ट्र के क्षेत्रों में जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्मी की यही स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है।
विभाग ने बताया कि अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। कांडला हवाई अड्डा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं सौराष्ट्र के सुंदरनगर में पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस और अमरेली में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वडोदरा और राजकोट में तापमान क्रमश: 44.4 और 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।