फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: YSRTP chief YS Sharmila shows a shoe box and asks CM KCR to join Padayatra News in Hindi

तेलंगाना: YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला ने लिए केसीआर के लिए जूते, कहा- हिम्मत है तो मेरे साथ चलें

Thu, 02 Feb 2023 02:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Feb 2023 02:11 PM IST
सार

वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने केसीआर के लिए जूते लिए हैं। उन्होंने इस दौरान जूतों का बॉक्स भी दिखाया। कहा, अगर हिम्मत है तो लोगों की समस्याएं जानने के लिए केसीआर मेरे साथ पदयात्रा करें।

विज्ञापन
Telangana: YSRTP chief YS Sharmila shows a shoe box and asks  CM KCR to join Padayatra News in Hindi
YSRTP chief YS Sharmila - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि केसीआर मेरे साथ पदयात्रा करें और देखें राज्य के लोग उनके शासन में किस तरह पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, अगर राज्य के लोगों को समस्या नहीं होगी, तो वह राजनीति छोड़ देंगी। 

विज्ञापन


बता दें, तेलंगाना में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला राज्यभर में लोगों की समस्याएं जानने के लिए पदयात्रा कर रही हैं। उधर, मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा है कि उनके राज्य में सभी खुशहाल हैं और किसी को कोई समस्या नहीं है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


केसीआर के लिए शर्मिला ने लिए जूते
वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने केसीआर के लिए जूते लिए हैं। उन्होंने इस दौरान जूतों का बॉक्स भी दिखाया। कहा, अगर हिम्मत है तो लोगों की समस्याएं जानने के लिए केसीआर मेरे साथ पदयात्रा करें। अगर लोगों को कोई समस्या नहीं होगी, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, वहीं अगर केसीआर झूठे साबित हुए तो वह इस्तीफा देकर लोगों से माफी मांगेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed