फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana woman delivers baby on road after ambulance runs out of diesel

Telangana: गर्भवती को लेने आ रही एंबुलेंस का बीच रास्ते में ही खत्म हो गया डीजल, सड़क पर ही हुआ बच्चे का जन्म

Fri, 25 Aug 2023 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

महिला को लेने आ रही एंबुलेंस का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया, जिसकी वजह से एंबुलेंस नहीं आ सकी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस को डीजल के लिए 500 रुपए ऑनलाइन भी भेजे थे लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।  

विज्ञापन
telangana woman delivers baby on road after ambulance runs out of diesel
ambulance ,एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के निर्मल जिले में एक गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। दरअसल प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल लेकर जाने वाली एंबुलेंस का डीजल खत्म हो गया, जिसके चलते दर्द से जूझ रही महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना तेलंगाना के पेंबी मंडल के थुलासीपेट गांव की है। जहां गंगामनी नामक एक आदिवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन महिला को पैदल ही लेकर घर से निकल गए। हालांकि थोड़ी दूर जाकर ही महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला को लेने आ रही एंबुलेंस का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया, जिसकी वजह से एंबुलेंस नहीं आ सकी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस को डीजल के लिए 500 रुपए ऑनलाइन भी भेजे थे लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स, बच्चे के जन्म के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और फिर महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं निर्मल जिले के जिलाधिकारी ने एंबुलेंस में डीजल खत्म होने की बात से इनकार किया और कहा कि एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी लेकिन महिला को काफी प्रसव पीड़ा था, जिसकी वजह  से सड़क पर ही बच्चे का जन्म हो गया। फिलहाल खानापुर के सामुदायिक अस्पताल में महिला और बच्चा भर्ती हैं और दोनों सही हैं। जिलाधिकारी ने माना कि थुलासीपेट गांव में सड़कों की कनेक्टिविटी नहीं है और बीते साल आई बाढ़ में वहां की सड़कें खराब हो गई हैं। सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर मंगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed