तेलंगाना: सेना के ठिकाने से हथियारों की चोरी, टूटे मिले ताले; पांच राइफल और सात पिस्तौल समेत गोला-बारूद गायब
सिकंदराबाद में सेना के एक ठिकाने से असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद चोरी हो गए है। 31 अगस्त को स्टोर के ताले टूटे मिलने पर चोरी का पता चला। सेना ने आंतरिक जांच शुरू कर पुलिस से हथियारों की बरामदगी और जिम्मेदार लोगों की पहचान की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित सेना के एक ठिकाने से असॉल्ट राइफल और पिस्तौल के साथ-साथ मैगजीन और गोला-बारूद भी चोर हो गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद, सेना के अधिकारियों ने हथियारों के गायब होने के कारणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत आंतरिक जांच शुरू की।
क्या- क्या चोरी हुआ है?
एफआईआर के अनुसार, पांच असॉल्ट राइफलें, सात पिस्तौलें, साथ ही हथियारों के लिए 21 मैगजीन और गोला-बारूद और एक पैसिव नाइट विजन दूरबीन चोरी हो गई है। भंडारण सुविधा के दरवाजों के ताले खुले पाए गए हैं। गायब हुई चीजों, खासकर सेवा हथियारों और गोला-बारूद की प्रकृति को देखते हुए, उनके अनधिकृत कब्जे, दुरुपयोग या इधर-उधर किए जाने की संभावना है।
जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया
पुलिस ने कहा, सेना ने लापता हथियारों और गोला-बारूद का पता लगाने और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आवश्यक और तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। सिकंदराबाद में मद्रास रेजिमेंट (20वीं बटालियन) के एक लेफ्टिनेंट कर्नल की शिकायत के बाद, सेवा हथियारों और गोला-बारूद की चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
चोरी का पता कब चला?
चोरी का पता 31 अगस्त, 2026 को लगभग 07:50 बजे 'कोटे और बटालियन मैगजीन' (गोला-बारूद भंडारण) के खुलने के दौरान चला, जब दरवाजे के ताले टूटे हुए पाए गए। शिकायत के अनुसार, 'हथियारों/गोला-बारूद की अंतिम भौतिक उपस्थिति 30 अगस्त को शाम 6 बजे दर्ज की गई थी। वर्तमान में, 'लापता होने/चोरी होने की परिस्थितियां और सटीक समय ज्ञात नहीं हैं।'
पुलिस के अनुसार, सेना की यूनिट के अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक कदम उठाए, जिनमें जरूरत पड़ने पर इलाके को सुरक्षित करना/सील करना और उच्च अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को सूचित करना शामिल था। सेना के अधिकारियों ने आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है।
सेना की इकाई ने क्या कहा?
हथियारों और गोला-बारूद के पूरे भंडार और दस्तावेजों का पुनः सत्यापन किया गया। अधिकृत भंडारण क्षेत्रों और आसपास के परिसरों की तलाशी ली गई। सेना की इकाई ने कहा है कि वह सभी उपलब्ध रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी और जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देगी।