फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana set to unfurl India’s largest 303 feet flagpole Tricolour cost Rs 1.3 crore

तेलंगाना में फहराया जाएगा देश्ा का सबसे ऊंचा तिरंगा, 1.3 करोड़ में बना है पोल

Tue, 31 May 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
 Telangana set to unfurl India’s largest 303 feet flagpole Tricolour cost Rs 1.3 crore
तेलंगाना सरकार 2 जून को 303 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी कर रही है। तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने यह जानकारी दी है। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने मई में घोषणा की थी कि यह झंडा हैदराबाद के संजीवैया पार्क में तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर फहराया जाएगा। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी लेना अभी बाकी है, क्योंकि झंडे की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंडे के पोल की ऊंचाई 303 फीट (92 मीटर) प्रस्तावित की गई है। यह छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगे देश के सबसे ऊंचे (81 मीटर) झंडे से 11 मीटर ज्यादा ऊंचा होगा। अगर एयरपोर्ट अथॉरिटी इसकी ऊंचाई को लेकर कोई आपत्ति जताती है तो इसे घटाकर 295 फीट तक किया जा सकता है। तिरंगा झंडे की बात करें तो इसकी लंबाई 72 फीट, जबकि चौड़ाई 108 फीट रखी गई है। 
विज्ञापन


झंडे का पोल 31 मई को लगाया जाएगा और इसका ट्रायल एक जून को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी मंगलवार को इस बारे में अपना फैसले की जानकारी दे देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडे का पोल कोलकाता की एक कंपनी ने बनाया है। इसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसे 40 फीट लंबे आठ ट्रकों में कोलकाता से हैदराबाद लाया गया। इसके हिस्सों को हैदराबाद लाने में एक हफ्ते का समय लगा है। वहीं, झंडे की कीमत 1.3 लाख रुपए है और इसका वजन 66 किलो बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed